Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नगर अध्यक्ष ने किया ट्यूबवेल का शिलान्यास

ब्यूरो 18-11-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20211118-WA0006

ग़ाज़ीपुर। स्थानीय नगर पालिका परिषद के द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के योजना हर घर को पानी मिले के अंतर्गत नगर के मोहल्ला गोराबाजार, तौलघर, पुलिस लाइन, नवोदय विद्यालय, आई०टी०आई० चौराहा आदि मुहल्लेवासियों को पेयजल हेतु वार्ड नम्बर 08 जय प्रकाश नगर मे ट्यूबवेल का शिलान्यास नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष विनोद कुमार अग्रवाल ने कहा कि बहुत दिनों से क्षेत्र की जनता को पानी की समस्या थी जिसको आज दूर करते हुए नए ट्यूबवेल का शिलान्यास किया गया है। जिसकी कार्यदायी संस्था जल निगम है। जल निगम के अधिकारियों को कहा गया कि इस बोरिंग को अतिशीघ्र पूरा कर जनता को जल्द से जल्द पानी की सौगात दी जाए। इसके अतिरिक्त सफाई, रोशनी पर प्रकाश डालते हुए मोदी जी एव योगी जी के सरकार के तमाम जंकल्याणकारी योजनाओ को भी विस्तृत रूप से अवगत कराया गया।

इस नलकूप के बारे जानकारी देते हुए नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी श्री लालचन्द्र सरोज ने बताया कि नगर पालिका जनता के मूलभूत चीजों की आपूर्ति हेतु जैसे प्रकाश की व्यवस्था, सफाई की व्यवस्था, सड़क व पानी की व्यवस्था करती है उसी क्रम मे आज नलकूप का शिलान्याश किया गया है जिस कार्य को अतिशीघ्र पूरा करके जनता को समर्पित कर दी जाएगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से जल निगम के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार, अवर अभियंता नारद राम, नगर पालिका के अवर अभियंता विवेक कुमार बिन्द, रफीउल्लाह खान, पूजा सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, सभासद व सभासद प्रतिनिधि अशोक मौर्या, शेषनाथ, कमलेश बिन्द, संजय कुमार, दिग्विजय पासवान, परवेज अहमद, संजय कटियार के अतिरिक्त अजय कुशवाहा, अजय गुप्ता, हेमंत त्रिपाठी, कमलेश सिंह, भानु केशरी, अनूप सिंह सहित पालिका के अन्य कर्मचारीगण और नागरिकगण उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: शोक सभा का हुआ आयोजन
Next: जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की हुई बैठक

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.