Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

देव दीपावली पर दीपों के प्रकाश से जगमग हुआ गंगा घाट

ब्यूरो 19-11-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20211119-WA0000

जमानिया(गाजीपुर)। देव दीपावली का पर्व शुक्रवार को नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलो में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

पर्व पर देर शाम नगर स्थित जमदाग्नि-परशुराम गंगा घाट व चक्काबॉध गंगा घाट दीपक से जगमगा उठा। रंगोली प्रतियोगिता में बच्चीयों ने रंग-बिरंगे रंगों से रंगोली बनाकर घाट की शोभा बढ़ाई। 5100 दीपकों के प्रकाश का अनुपम दृश्य ऐसा प्रतीत हो रहा था कि मानों स्वर्ग लोक पृथ्वी पर उतर आया हो।
देव दीपावली कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री प्रतिनिधि मन्नू सिंह व समिति के लोगों ने माँ गंगा के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर 108 बत्तियों की विशाल ज्योत से गंगा आरती किया व प्रसाद का वितरण किया। समिति समिति के अध्यक्ष कमलचंद बाबा जी द्वारा अतिथियों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया।

महिलाओं, बच्चों तथा युवाओं ने गंगा घाट पर प्रत्येक सीढ़ी को दीपकों से सजा दिया व विभिन्न प्रकार की दीपकों व रंग-बिरंगे उपकरणों से रंगोली उकेरी तथा उनकी रोशनियों से अनुपम छठा विखेर दी। पर्व को यादगार बनाने के लिए युवाओं ने रंग बिरंगा पटाखे छोड़ा।

कार्तिक पूर्णिमा के पर्व पर सुबह से श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। गंगा स्नान कर लोगों ने पुण्य लाभ अर्जित किये। कार्तिक पूर्णामा के दिन मंदिरों व घरों को दीपक की आर्कषक रोशनी से सजा दिया गया था तथा देवी देवताओं की विधि विधान से पूजा अर्चना की।

रंगोली प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में प्रथम गीता प्रजापति, द्वितीय काजल गुप्ता व तृतीय कोमल गुप्ता तथा कनिष्ठ वर्ग में प्रथम छवि वर्मा, द्वितीय आर्या वर्मा व तृतीय पूर्णिमा जायसवाल को मुख्य अतिथि मन्नू सिंह द्वारा सम्मानित किया गया तथा रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभाग किये सभी बच्चीयों को सांत्वना पुरस्कार भी दिया गया।

उक्त अवसर पर विशिष्ट अतिथि काेतवाली प्रभारी सम्पूर्णानन्द राय, विवेकानंद वर्मा, वैंकटेश्वर जायसवाल, दिलीप वर्मा, रवि कुमार, मुकेश, ओम जायसवाल, अनिल यादव, सोनू जायसवाल, सुमिरन शर्मा, अंश, पुर्णिमा जायसवाल, आर्या वर्मा, अमित तिवारी, शिवम गुप्ता, विक्की चौरसिया, किशन वर्मा, रजत अग्रवाल, रवि खरवार आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: काले कृषि कानूनों की वापसी बीजेपी की हार और देश की जीत है-सुनील राम
Next: रेल यात्रा के दौरान उचित टिकट रखें शिक्षार्थी-प्राचार्य प्रो.संजीव सिंह

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.