नगसर(गाजीपुर)। स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास श्री जगजीवन राम इंटर कॉलेज प्रबंध समिति एवं प्रधानाचार्य सहित अनेकों लोगों ने वयोवृद्ध उदय नारायण पांडे के परिवार का जमीन जोर जबरदस्ती कब्जा कर लिया गया है।
उक्त भूमियों को खाली कराने के लिए तीन बार अनशन कर चुके उप जिलाधिकारी नायब तहसीलदार एवं थानाध्यक्ष ने तीनों बार 1 सप्ताह के अंदर कब्जा मुक्त कराने का आश्वासन देकर अनशन तुड़वाया था चौथी बार पुनः 18 नवंबर से अनशन पर बैठे पांडे को अनशन तुड़वाने के लिए सेवराई तहसीलदार राम जी मय फोर्स सहित पहुंचे और अनशनकारी से 1 सप्ताह के अंदर जांच कराकर कब्जा मुक्त कराने का पूर्ण आश्वासन दिए। जिसे अनशनकारी ने मानने से इनकार किया और कहा कि मैं तब तक अनशन पर बैठा रहूंगा जब तक मुझे न्याय नहीं मिल जाता। क्षेत्रीय नागरिकों ने भी अनशन तुड़वाने का आग्रह किया उसके बावजूद उदय नारायण पांडे ने कहा कि तीन बार फर्जी आश्वासन मिला हैं चौथी बार में हल होने तक अनशन जारी रहेगा।