Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

रेल यात्रा के दौरान उचित टिकट रखें शिक्षार्थी-प्राचार्य प्रो.संजीव सिंह

ब्यूरो 20-11-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20211120-WA0003~2

जमानियां(गाजीपुर)। हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आरपीएफ दिलदारनगर द्वारा जनजागरूकता अभियान के तहत ट्रेन से आवागमन करने एवं सामान्य विद्यार्थियों के बीच कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो संजीव सिंह की अध्यक्षता में एनएसएस, एनसीसी,रोवर्स रेंजर्स एवं सामान्य स्नातक व परास्नातक छात्र छात्राओं के बीच किया गया।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो संजीव सिंह ने विद्यार्थियों से टिकट लेकर या एम एस टी रखकर ही यात्रा करने की अपील की।उन्होंने अनुशासन को जीवन का मूल मंत्र करार देते हुए राष्ट्र प्रेम हेतु संकल्पित रहने हेतु आगाह किया।उनका मानना था कि हमारे युवा देश के भावी कर्णधार हैं ऐसे में आपका सुरक्षित जीवन परिवार समाज व देश के लिए आवश्यक है।

दिलदारनगर आरपीएफ इंस्पेक्टर बाल गंगाधर ने शिक्षार्थियों को जागरूक करते हुए कहा कि रेल में पायदान व छतों पर लापरवाही पूर्वक कभी भी यात्रा न करें।बिना टिकट यात्रा दंडनीय एवं संज्ञेय अपराध की श्रेणी में आता है।यात्रा के दौरान अनजान व्यक्ति से खाने पीने की सामग्री न लें और उसे ग्रहण न करें।अपनी निजी स्वार्थ पूर्ति हेतु चेन पुलिंग न करें।
उप निरीक्षक राजीव कुमार ने कहा कि हमारा आपका जीवन अनमोल है इसलिए हर स्तर पर इसकी सुरक्षा तत्परता पूर्वक करें।रेल सार्वजनिक सम्पत्ति एवं देश के विकास की लाईफ लाइन है ऐसे में जब आप रेल का सहयोग करते हैं तो देश के विकास में प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष अपना योगदान करते हैं।

इस अवसर पर महाविद्यालय आई क्यू ए सी प्रभारी डॉ अरुण कुमार, मुख्य अनुशास्ता डॉ राकेश कुमार सिंह, पुस्तकालयाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने भी सुरक्षा संरक्षा से कठिन परिश्रम से जीवन में लक्ष्य हासिल करने की सीख दी। उक्त मौके पर ए एन ओ एन सी सी ले.डॉ अंगद प्रसाद तिवारी, डॉ अरुण कुमार सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, प्रधान आरक्षी शेराज अंसारी, आरक्षी राजकुमार सिंह सहित भारी तादाद में छात्र छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने एवं आभार रोवर्स प्रभारी डॉ संजय कुमार सिंह ने व्यक्त किया।

ध्यातव्य है कि प्रो.संजीव सिंह उदय प्रताप स्वायत्तशासी कॉलेज वाराणसी में कृषि वनस्पति विज्ञान विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में लंबी सेवा के बाद उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज से चयनित होकर महाविद्यालय में प्राचार्य पदभार 2 नवम्बर 2021 को ग्रहण किया है। कार्यभार संभालने की तिथि से निरन्तर छात्र छात्राओं के बौद्धिक उन्नयन की दिशा में क्रियाशील डॉ सिंह शिक्षण सहित शिक्षणेत्तर गतिविधियों को बेहतरीन ढंग से चलाने के हिमायती हैं। आपके पिता प्रो.वी.पी.सिंह जी महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी की विश्व प्रसिद्ध सर्व विद्या की राजधानी काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी के प्रतिष्ठित आचार्य रहे हैं। क्षेत्र को अपने नवागत प्राचार्य से बहुत अपेक्षाएं हैं और विश्वास भी आपके नेतृत्व में महाविद्यालय चहुमुखी विकास कर कीर्तिमान स्थापित करेगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: देव दीपावली पर दीपों के प्रकाश से जगमग हुआ गंगा घाट
Next: रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक ने पूर्व सैनिकों संग की बैठक

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.