Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

समाधान दिवस में प्राप्त 524 आवेदन में मात्र 18 का हुआ निस्तारण

ब्यूरो 20-11-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20211120-WA0010

गाजीपुर। प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप जन सामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित गति के साथ निस्तारण कराने के उद्देश्य से आज जनपद की सातो तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य तहसील दिवस तहसील सैदपुर में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। जिसमे 135 शिकायत पत्र प्राप्त हुए और मौके पर 05 का निस्तारण किया गया।

जनसमस्याओं के समाधान एवं प्राप्त शिकायतो के त्वरित निस्तारण हेतु सातों तहसीलो की सूचना के अनुसार समाधान दिवस में कुल 524 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें मौके पर 18 शिकायत पत्रो का निस्तारण किया गया। तहसील जखनियॉ में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 115 शिकायत पत्र प्राप्त हुए जिसमें 02 का मौके पर निस्तारण किया। सदर तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 71 शिकायत पत्र प्राप्त हुए जिसमें से 04 शिकायत पत्र का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील सेवराई में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 38 शिकायत पत्र प्राप्त हुए जिसमें 01 शिकायत पत्र का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील जमानियां में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 69 शिकायत पत्र प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 02 का निस्तारण किया गया। तहसील मुहम्मदाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 54 शिकायत पत्र प्राप्त हुए जिसमें 03 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील कासिमाबाद मे तहसीलदार की अध्यक्षता मे 42 शिकायत पत्र प्राप्त हुए जिसमे 01 आवेदन पत्र का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियो को सम्पूर्ण समाधान दिवस मंे प्राप्त शिकायतो को समयबद्ध निस्तारण का निर्देश देते हुए समस्त लेखपालो को अपने-अपने हल्के से प्रत्येक सप्ताह कम से कम एक-एक तालाब एंव चकरोड को अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 हरगोविन्द सिंह, जिला विकास अधिकारी श्री भूषण कुमार, परियोजना निदेशक बाल गोविन्द्र, अन्य जनपदस्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: विजय बैठक का हुआ आयोजन
Next: देव दीपावली हमारे सनातनी त्योहारों में से एक है-संजय राय “शेरपुरिया”

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.