Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

राष्ट्रीय लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन वादों के निस्तारण कराये जाने हेतु हुई चर्चा

ब्यूरो 23-11-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20211123-WA0017~2

गाजीपुर। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ से प्राप्त निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय, गाजीपुर व वाह्य न्यायालय सैदपुर एवं मुहम्मदाबाद के साथ-साथ अन्य सरकारी प्रतिष्ठानों में 11.12.2021 दिन शनिवार को किया जाएगा।

सचिव, (पूर्णकालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर के द्वारा अवगत कराया गया कि पूर्व की भांति माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निर्देशित प्रकरण यथा उत्तराधिकार प्रमाण पत्र संबंधी, छोटे व लघु दाण्डिक वाद, पारिवारिक वाद, धारा-138 एन.आई.एक्ट, स्टाम्प वाद/पंजीयन वाद, मोटर अधिनियम वाद, चकबंदी वाद, श्रम वाद, उपभोक्ता फोरम वाद, वाट-माप प्रचलन अधिनियम वाद, कराधान प्रकरण, बिजली चोरी के वाद, सुलह समझौता एवं मध्यस्थता के माध्यम से वैवाहिक विवाद को परिपक्व कराकर आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में पूर्व की तुलना में ज्यादा से ज्यादा वादों का निस्तारण कर, आमजन को लाभान्वित करते हुए, राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है।
उक्त के अनुपालन में 23.11.2021 को एक आवश्यक बैठक विडियों कान्फ्रेसिंग कक्ष, जनपद न्यायालय, गाजीपुर में आयोजित की गयी। जिसमें श्री विष्णु चन्द वैश्य, नोडल अधिकारी, लोक अदालत गाजीपुर, सुश्री कामायनी दूबे, पूर्णकालिक सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर, मो0 इब्राहिम खान, अधिवक्ता, बीमा कम्पनी, श्री सुनील कुमार जायसवाल, अधिवक्ता, आरिएन्अल इंशोरेन्स कम्पनी, श्री स्वप्नील बविस्कर, लॉ आफिसर, यू0बी0आई बैंक, श्री सुमीत कुमार वर्मा, बैंक ऑफ महाराष्ट्रा, श्री धमेन्द्र कुशवाहा, एस0बी0आई0 बैंक तथा बी0एस0एन0एल0 के पदाधिकारीगण उपस्थित हुए। बैठक में 11.12.2021 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन वादों के निस्तारण कराये जाने हेतु में चर्चा की गई।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सहारा इंडिया ऑफिस में निवेशकों ने किया जमकर हंगामा
Next: 30 दिन के अन्दर शिकायतकर्ता को देना होगा सूचना-राज्य सूचना आयुक्त

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.