Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

स्टेट बालीबाल टीम में चयन होने से हर्ष

संवाददाता 23-11-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20211123-WA0010~2

गहमर(गाजीपुर)। बालीबाल प्रतियोगिता में बालिकाओं ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए लखनऊ में हो रहे स्टेट बालीबाल प्रतियोगिता में अपना प्रवेश लिया।

स्थानीय क्षेत्र के स्वामी विवेकानंद कॉन्वेंट स्कूल करहिया की छात्राओं ने वालीबाल में अपना जोरदार प्रदर्शन करते हुए स्टेट प्रतियोगिता जो कि लखनऊ में आयोजित हो रही है में अपना स्थान सुरक्षित कराया। इस संबंध में इनके कोच देव कुमार सिंह ने बताया कि हमारी खिलाड़ियों ने अपनी कड़ी मेहनत एवं लगन से तैयारी की जिसका परिणाम यह हुआ कि पहले जिला बालीबाल प्रतियोगिता के बाद मंडल बालीवाल प्रतियोगिता जीतने के बाद जोन वालीबाल प्रतियोगिता जो प्रयागराज में आयोजित हुई थी, हमारी लड़कियों ने वाराणसी मंडल की तरफ से खेलते हुए प्रयागराज तथा मिर्जापुर की टीम को हराकर फाइनल विजेता बनीं। साथ ही स्टेट वालीबाल प्रतियोगिता जो लखनऊ में आयोजित होने वाली है उसमें अपना स्थान सुरक्षित कराया। इस विद्यालय की खिलाड़ी प्रीति कुशवाहा कप्तान, पूजा शर्मा, कृति तिवारी, सोनम सिंह, निधि सिंह, प्रिया यादव, ज्योति यादव और संजना गुप्ता को स्टेट टूर्नामेंट के लिए चयनित किया गया है। यह सब इनकी कड़ी मेहनत और मां कामाख्या के आशीर्वाद का प्रतिफल है। मैं इनके उज्जवल एवं मंगल भविष्य की कामना करता हूं। आज इनकी सफलता पर विद्यालय परिवार के साथ पूरा क्षेत्र खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: वसुधैव कुटुंबकम् के मार्ग का अनुसरण ही श्रेष्ठ-अधिवक्ता रविशंकर पांडेय
Next: चार वर्ष में 81761 महिलायें हुई लाभान्वित

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.