Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सहारा इंडिया ऑफिस में निवेशकों ने किया जमकर हंगामा

ब्यूरो 23-11-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20211123-WA0014

जमानिया(गाजीपुर)। नगर स्थित सहारा इंडिया ऑफिस से कुर्सी टेबल जाने की सूचना पर मंगलवार को क्षेत्र में सैकड़ों लोग कार्यालय पहुंच गये और हंगामा शुरू कर दिया। जिस पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्ज़े में लेकर कोतवाली ले आई।
सहारा इंडिया में निवेशकों की गाढ़ी कमाई अटक जाने से धीरे-धीरे निवेशकों में उबाल बढ़ने लगा है। अपना जमा धन प्राप्त करने के लिए सैकड़ों निवेशक नगर स्थित शाखा पहुंचकर जमकर हंगामा किया। दरअसल मामला सहारा कार्यालय से सामान ले जाने का था। निवेशकों का लगा कि सहारा अपना ऑफिस बंद कर रही है। जिस कारण बड़ी संख्या में लोग कार्यालय पर पहुंच गये और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सहारा के सेक्टर मेनेटर सहित अन्य लोगों को वाहन पर लदे सामान के साथ कोतवाली ले आई। जहां निवेशको ने अपना पक्ष रखा। कस्बा के रहने वाले महबूब‚ खखनू‚ सलिमुन‚ नेहाल‚ रमेश कुमार रावत‚ नूरजहां खातुन‚ संजय रावत‚ सलीम आदि का कहना है कि निवेश का समय पूरा हाे चुका है बावजूद इसके भुगतान नहीं किया जा रहा है। कार्यालय पर सिर्फ गुमराह किया जा रहा है और दौडाया जा रहा है। जिससे समस्या खड़ी हो गई है। इस कार्यालय से सामान जाने की सूचना पर हम सभी यहां आये है। इससे संबंधित प्रार्थना पत्र भी निवेशकों ने कोतवाली में दी और उनके जमा धन की मियाद पूरी होने के बावजूद वापस नहीं दिया जा रहा है। कई बार चक्कर लगाने के बाद भी अधिकारी टालमटोल कर रहे है। अब ऐसे में कई निवेशकों के सामने बेटी की शादी की भी चिता सता रही है। इस संबंध में रीजनल मैनेजर सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि कार्यालय बंद नहीं हो रहा है। यहां से कुछ सामान शिफ्ट कराया जा रहा था। इस संबंध में कोतवाल संपूर्णानंद ने बताया कि आरएम सुरेन्द्र कुमार मिश्रा‚ सेक्टर मेनेजर प्रमोद श्रीवास्तव एवं जोनल प्रोग्रामर उमेश त्रिपाठी ने मार्च तक भुगतान करने का आश्वासन दे कर निवेशकों को संतुष्ट किया है। जिसके बाद सभी वापस लौट गये है। इस अवसर पर बसपा मंडल प्रभारी धनंजय कुशवाहा‚ भाजपा नेता संजय जायसवाल‚ महेश राम आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: चार वर्ष में 81761 महिलायें हुई लाभान्वित
Next: राष्ट्रीय लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन वादों के निस्तारण कराये जाने हेतु हुई चर्चा

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.