Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पंचायत भवन का कार्य प्रारम्भ न किये जाने पर डीएम ने लगाई फटकार

ब्यूरो 24-11-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20211124-WA0008

गाजीपुर। जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता में समस्त विकास खण्डो में मिशन कायाकल्य योजनान्तर्गत विद्यालयो में कराये जा रहे कार्याे की समीक्षा राइफल क्लब सभागार में सम्पन्न हुई।

जिलाधिकारी खण्ड विकास अधिकारी मनिहारी को दो ग्राम पंचायतो में पंचायत भवन का कार्य प्रारम्भ न किये जाने हेतु फटकार लगाते हुए उनका माह नवम्बर का वेतन बाधित करने का निर्देश दिया तथा चेतावनी दी की निर्माण कार्य 15 दिनो के अन्दर नही शुरू हुआ तो शासन स्तर पर निलम्बन हेतु पत्राचार करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी एम पी सिंह ने मिशन कायाकल्प के तहत सभी कार्य बिन्दुओं से विद्यालयों को संतृप्त किए जाने का निर्देश दिये। इसमें किसी भी स्तर पर कोई शिथिलता नही होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग की मिशन कायाकल्प योजना में जुड़े सभी अधिकारी कर्मचारी आपसी समन्वय के साथ बेहतर से बेहतर रूप दें और इसके लिए अपनी पूरी तन्मयता व सक्रियता दिखाएं। जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान समस्त खंड शिक्षा अधिकारियो के कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि संचालित कायाकल्प योजना में अन्य शेष सभी कार्यों को अनिवार्य रूप से पूर्ण कराना सुनिश्चित करे। इसमें किसी भी स्तर पर कोताही व शिथिलता क्षम्य नही होगी।
जिलाधिकारी ने कायाकल्प के तहत स्कूलों में टाइल्स, रैंप निर्माण, इंटरलॉकिंग, विद्युतीकरण आदि कार्यों को कराए जाने पर बल दिया। जिन-जिन विकास खण्डो में दिव्यांग शौचालय निर्माण अधूरे है उन ग्राम पंचायतो में एक साथ मजदूर लगाकर कार्यो में तेजी लाने का निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने समस्त ग्राम पंचायतो मे बनाये जा रहे पंचायत भवन एवं सामुदायिक शौचालय के कार्य प्रगति मे अन्सतोषजनक पाए जाने सहायक खण्ड विकास अधिकारी पं0/खंड विकास अधिकारियों को कार्य प्रगति में सुधार लाए जाने का निर्देश दिया और कहा कि जिन कार्य बिन्दुओं की प्रगति कम है, उसमें विशेष रुप से ध्यान देंते कार्याे को एक सप्ताह मे पूर्ण कराने का निर्देश दिया। जिन-जिन ग्राम पंचायतो में पंचायत भवन का कार्य पूरा हो चुका है वहां ग्राम सचिवालय स्थापित किया जाये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, पी0 डी0 बाल गोविन्द, बेसिक शिक्षा अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारीगण एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: संरक्षण गृहों का समिति ने किया निरीक्षण
Next: समाजवादी इतिहास बनाने का कार्य करते है-पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.