Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

संरक्षण गृहों का समिति ने किया निरीक्षण

ब्यूरो 24-11-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20211124-WA0007

गाजीपुर। आश्रय गृहों के निरीक्षण के लिए गठित की गयी समिति के अध्यक्ष विष्णु चन्द्र वैश्य, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश, पॉक्सो न्यायालय, कक्ष सं0-1, गाजीपुर, सदस्या, सुश्री कामायनी दूबे, सचिव, (पूर्णकालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर एवं सदस्य, श्री विनायक सोमवंशी, नवसृजित न्यायालय अपर सिविल जज (जू0डि0) चतुर्थ, गाजीपुर द्वारा संरक्षण गृहों का निरीक्षण किया गया।

राजकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी गाजीपुर एवं राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) गाजीपुर का निरीक्षण किया गया। राजकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी गाजीपुर में अधिकारी/कर्मचारीगण के रूप में कर्मचारी कार्यरत है, तथा आवासित किशोरो उपस्थिति पंजिका दिनांक 24.11.2021 के अनुसार उपस्थित पाये गये। राजकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी गाजीपुर के मीनू के अनुसार सुबह के नाश्ता में पूड़ी, आचार, चाय दोपहर के भोजन में भिंडी की सब्जी, मसूर की दाल, रोटी, चावल, सलाद तथा शामं के नाश्ता में पोहा, चाय रात्रि के भोजन में रस्सेदार सब्जी, (आलू,मटर,टमाटर) रोटी, चावल एवं सलाद तथा भण्डारण कक्ष में भण्डारण उपलब्ध पाया गया। राजकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी गाजीपुर एवं राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) गाजीपुर के सारिका सिंह, सहायक अध्यापिका, सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक उपस्थित रही है तथा चिकित्सक के रूप में इंदूमती देवी नर्स रूप में 4 घण्टे सुबह, 4 घण्टे शामं को आती है तथा आवश्यकता पड़ने पर किसी भी समय आ जाती है। राजकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी गाजीपुर एवं राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) गाजीपुर को निर्देशित किया गया कि विचाराधीन एवं दोषसिद्ध बंदियों के लिए अलग-अलग बैरक की व्यवस्था सुनिश्चित करें, तथा शौचालय में साफ-सफाई एवं हार्पिक, साबुन, हैण्डवाश, मच्छरों के लिए छिड़काव आदि की व्यवस्था करना सुनिश्चित करें। किसी भी बालक द्वारा किसी उत्पीड़न अथवा परेशानी का कोई उल्लेख नहीं किया गया है।

वन स्टाप सेंटर, सरकारी हास्पिटल, गोराबाजार, गाजीपुर का निरीक्षण दौरान उपस्थिति पंजिका के अनुसार 6 संविदा कर्मी को कार्यरत होना पाया गया तथा वन स्टाप सेंटर, सरकारी हास्पिटल, गोराबाजार, गाजीपुर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए न कोई सुरक्षकर्मी/होमगार्ड उपस्थित थें। मुख्य द्वार, परामर्श कक्ष, हाल, बाथरूम एवं शौचालय में साफ-सफाई की कोई भी उचित व्यवस्था नही पायी गयी। वन स्टाप सेंटर, सरकारी हास्पिटल, गोराबाजार, गाजीपुर में रिर्पोटिंग चौकी, महिला थाना द्वारा 8 महिला पुलिस कांस्टेबल पोस्टिंग हैं जिनका एक पाली में 3 से 4 महिला कांस्टेबल का सुबह 10 बजे से शामं 5 बजे तक ड्यूटी लगाई जाती है। पं0 भोलानाथ मिश्र, बालगृह (बालक) बड़गांव, मखदूपुर, सैदपुर, गाजीपुर के अधीक्षक श्री रामप्रवेश मिश्र उपस्थित थे एवं कुल 11 कर्मचारी कार्यरत है। संस्था में आवासित बालकों की संख्या उपस्थिति पंजिका दिनांक 24.11.2021 के अनुसार उपस्थित रहे। समिति द्वारा सम्बंधित बालगृह(बालक) अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि वे बच्चों को मास्क पहनना सिखायेें व उनके साइज के मास्क उपलब्ध करायें। समिति द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि साफ-सफाई, मच्छरों के लिए छिड़काव करना सुनिश्चित करें। किसी भी बालक द्वारा किसी उत्पीड़न अथवा परेशानी का कोई उल्लेख नहीं किया गया है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जिलाधिकारी ने दी कड़ी चेतावनी
Next: पंचायत भवन का कार्य प्रारम्भ न किये जाने पर डीएम ने लगाई फटकार

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.