Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

आरोपी के घर चस्पा हुई कुर्की की नोटिस

ब्यूरो 25-11-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20211125-WA0048

जमानियां(गाजीपुर)। स्थानीय नगर पालिका क्षेत्र के अंसारी मोहल्ला व क्षेत्र के बेटावर कला गॉव में कोतवाली पुलिस द्वारा मुनादी कर आरोपी के घर नोटिस चस्पा की गई।

कोतवाल संपूर्णानन्द राय ने बताया कि क्षेत्र के बेटाबर गांव निवासी अंकित राय एवं नगर के अंसारी मोहल्ला निवासी रईस अंसारी के विरुद्ध एनडीपीएस के तहत मुकदमा पंजीकृत है। जिसमें न्यायालय द्वारा एनबीडब्लू एवं धारा 82 की कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है। जिस क्रम में आज दोनों के घर के पास मुनादी कर उनके घर पर नोटिस चस्पा की गई है। ज्ञात हो कि बीते 2 नवंबर को एसओजी के साथ जमानिया एवं जंगीपुर पुलिस टीम ने  जमानिया कोतवाली के बड़ेसर नहर पुलिया के पास से दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 65 लाख सात हजार 900 रुपये नकदी के साथ 70 लाख रुपये की हेरोईन, दो चार पहिया वाहन, एक पिस्टल और तीन कारतूस बरामद किया। इस मामले में दो अभियुक्त फरार चल रहे थे। जिस पर न्यायालय द्वारा एनबीडब्लू एवं धारा 82 की कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। नोटिस के बाद भी यदि दोनों अभियुक्त न्यायालय अथवा पुलिस के समक्ष उपस्थित नहीं होते है तो उनकी संपत्ति कूर्क कर ली जाएगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: रोजगार अधिकार यात्रा का तहसील मुख्यालय पर हुआ समापन
Next: अति कुपोषित व कुपोषित बच्चों की पहचान और पोषण ट्रैकर के बारे में दी गई जानकारी

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.