Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कृषकों को 72 घण्टे के भीतर धान क्रय का भुगतान सुनिश्चित किये जाय-डीएम

ब्यूरो 25-11-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20211124-WA0008

गाजीपुर। जिलाधिकारी द्वारा बुद्धवार को जनपद स्थित धान क्रय केन्द्र प्रभारी तथा पंजीकृत सहकारी समिति/एफ0पी0ओ0/एफ0पी0सी0 के अध्यक्ष/सचिव/निदेशक के साथ धान खरीद की समीक्षा की गयी।

जिलाधिकारी ने जनपद में संचालित कुल 125 केन्द्रों के सापेक्ष 15 केन्द्रों पर शून्य खरीद होने के सम्बन्ध में तत्काल समस्त केन्द्रों पर खरीद प्रारम्भ किये जाने के निर्देश दिये गये। पंजीकृत सहकारी समिति/एफ0पी0ओ0/एफ0पी0सी0 के केन्द्रों पर खरीदे गये धान के सापेक्ष भुगतान लम्बित होने के सम्बन्ध में सम्बन्धित को धान क्रय नीति में उल्लिखित प्राविधानों के अनुसार कृषकों को 72 घण्टे के भीतर भुगतान सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये गये व समस्त धान क्रय केन्द्र प्रभारियों को सभी केन्द्रों पर बैनर के साथ-साथ वाल पेंटिंग कराये जाने के निर्देश दिये गये। साथ ही धान खरीद हेतु केन्द्र को आवंटित दैनिक लक्ष्य के अनुसार धान की खरीद करते हुए लक्ष्य की प्राप्ति किये जाने के निर्देश दिये गये। निर्देशित किया गया कि सभी केन्द्र प्रभारी नियमित रूप से केन्द्र पर पूर्वान्ह 09 बजे से सायं 05 बजे तक केन्द्र पर उपस्थित रहें। बैठक में अरूण कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), रतन कुमार शुक्ला, जिला खाद्य विपणन अधिकारी तथा समस्त क्रय एजेन्सियों के जिला प्रबन्धक/जनपद प्रभारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अनाथ बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने हेतु करें स्वेच्छया दान-प्राचार्य डॉ संजीव सिंह
Next: तहसीलदार को स्पष्टीकरण व सुपरवाइजर को मिला प्रतिकूल प्रविष्टि

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.