Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

समाजवादी इतिहास बनाने का कार्य करते है-पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह

ब्यूरो 25-11-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20211125-WA0024

गाज़ीपुर। रिश्ता मै से नही हम से मजबूत होता है। हम का रिश्ता हम सभी को मजबूत बंधन में बाधने का कार्य करता है। मनुष्य धरती पर एक ही बार जन्म लेता है। इसलिए हमे बेहतर कर्म का निर्वाहन करते हुए रिश्तो को मजबूत करना चाहिए।

उक्त बाते पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने भोजपुरी के महानायक और फिल्मकार नाजीर हुसैन की सरजमी भदौरा ब्लाक के ग्राम उसिया में बुद्धवार को सम्मान समारोह के दौरान कही। कार्यक्रम की शुरुआत लोकगीत कलाकारों द्वारा गीत बादन से हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह को माल्यार्पण कर व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया।

आगे उन्होंने कहा कि अपने लोग जब स्वागत करते है तो दिल को बड़ा ही सुकुन मिलता है तथा रिश्ता मजबूत होता है। इस गाँव से दिल व खून का रिश्ता है। इस रिश्ते का जीवन-पर्यन्त निर्वहन करता रहूँगा। मेरे न रहने के बाद ही इस इलाके के लोगों पर ऑच आ सकता है। नौजवानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि युवा ही देश के भविष्य है इसलिए युवाओं को बेहतर कर्म करते हुए जुल्म के खिलाफ लड़ना चाहिए। आज देश बेरोजगारी, महंगाई, कुशासन, भ्रष्टाचार से जूझ रहा है लेकिन नौजवान चुप बैठे है। जब तक हुकूमत के खिलाफ युवा गुस्सा नही दिखायेगे तो ब्यवस्थाए बेहतर नहीं हो सकती है। भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यह सरकार केवल कागजों में विकास कर रही है। जनता महगाई का दंश झेल रही है लेकिन जिम्मेदार मस्त हो रहे है। आज पेट्रोल, डीजल, शिक्षा, चिकित्सा, खाद्य वस्तु, भोजन सभी महंगे हो गये है। दो गुनी आय बढ़ाने वाली यह सरकार चुप्पी साधे हुए है तथा जनता परेशान है। पुलिसिंग बेलगाम हो गई है तथा चारों तरफ भ्रष्टाचार का बोल बाला है। समाजवादी इतिहास बनाने का कार्य करते है। पिछले कार्यकाल में जितने भी विकास के कार्य हुए है वो अविस्मरणीय है। प्रदेश का विकास करने के लिए सभी को एकजुट होना होगा। हमलोगों की लड़ाई जाति, मजहब से नहीं बल्कि हुकूमत से है इसलिए 22 चूके तो 24 भी हाथ से निकल जायेगा।

प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने सत्ता पक्ष में रहते हुए बिजली, सड़क, पानी, नहर, स्वास्थ्य, शिक्षा इत्यादि क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों का विस्तार पूर्वक वर्णन किया। उक्त अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष अनिल यादव, भदौरा ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि औरंजेब खाँ, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष जमालुद्दीन खाँ, पूर्व प्रधान जामा खाँ, खालिद अमीर, सुखपाल यादव, आजाद प्रधान, श्रीकृष्ण मौर्य, मुस्ताक खाँ, दुर्गा चौरसिया, हेराम सिंह, लक्ष्मण कुशवाहा, बेचन खाँ, हेशामुद्दीन खाँ, भोलू खाँ, तौकीर खाँ, बबलू सिंह, रजनीकांत यादव आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पंचायत भवन का कार्य प्रारम्भ न किये जाने पर डीएम ने लगाई फटकार
Next: रामचरित मानस महायज्ञ व विविध कार्यक्रमों की तिथि सुनिश्चित

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.