Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

धूम धाम से मनाया गया आप का स्थापना दिवस व संविधान दिवस

ब्यूरो 26-11-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20211126-WA0012

गाजीपुर। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने आम आदमी पार्टी का स्थापना दिवस व संविधान दिवस शुक्रवार को धूम धाम से जिला कार्यालय पर मनाया।

इस दौरान जिला अध्यक्ष राकेश कुमार व वरिष्ठ आप नेता रविन्द्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि आम आदमी पार्टी ही एक ऐसी पार्टी जो प्रत्येक तबके को साथ लेकर चलती है। जिला महासचिव इमरान व व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल सिंह ने कहा कि यूपी मे आम आदमी पार्टी ने चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है आम आदमी पार्टी यूपी को उत्तम प्रदेश बना कर रहेगी। रामसूरत यादव व जिला उपाध्यक्ष दिनेश मौर्य ने कहा कि आम आदमी पार्टी की नीति और नियत स्पष्ट है जो कहती है वो करती है जिसका उदाहरण दिल्ली मे दिखाई दे रहा है। जिला मीडिया प्रभारी नागेंद्र शर्मा व अरविंद खरवार ने कहा कि संविधान के द्वारा ही राष्ट्र विकास कर सकता है श्री राजेश दूबे व श्री आनंद उपाध्याय ने कहा कि आम आदमी पार्टी यूपी का कायाकल्प करेगी अच्छी शिक्षा, नौकरी, चिकित्सा, स्वास्थ्य देगी । तौफीक अंसारी व जिला उपाध्यक्ष श्री अशोक विश्वकर्मा ने कहा यूपी को जंगल राज व भ्रष्टाचार से मुक्त करने के लिए सभी को आप का साथ देना चाहिए जिसका सदस्यता मिस्ड काल नम्बर 9151403403 है । इस दौरान दिनेश यादव , राजू यादव, अरविंद खरवार, सलमान सईद , इमरान खान, अशोक विश्वकर्मा, दिनेश मौर्य, अजीत प्रधान, तौफीक अंसारी, सोनू सिंह , विमलेश कुमार दूबे, वकील अंसारी, जयप्रकाश भारती कवि, गोपाल राम , सदर प्रत्याशी बिहारी लाल सिंह आदि उपस्थित थे। संचालन राकेश कुमार व अध्यक्षता इमरान खान ने किया ।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: विधायक की मौजूदगी में शुरू हुआ धान क्रय
Next: संविधान दिवस पर राष्ट्रीय सेवा योजना ने आयोजित किए विविध कार्यक्रम

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.