Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

संविधान दिवस पर कांग्रेस ने शुरू किया सदस्यता विस्तार अभियान

ब्यूरो 26-11-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20211126-WA0015

गाज़ीपुर। जिला कांग्रेस कार्यालय पर शुक्रवार को बाबा साहब अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर संविधान दिवस मनाया गया तथा साथ ही कांग्रेस के महासदस्यता अभियान की शुरुआत भी की गई।

संविधान दिवस के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने उत्तर प्रदेश में एक करोड़ नए सदस्य बनाने का फैसला किया है। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी ने स्थानीय फुल्लनपुर दलित बस्ती के साथ सभी जिले के सभी ब्लाकों में अपने अभियान की शुरुआत कर दी है।

जिलाध्यक्ष सुनील राम ने बताया कि इसके लिए पूरे प्रदेश में 23000 सदस्यता प्रभारियों के नेतृत्व में घर-घर जाकर कांग्रेस के सदस्य बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए न्याय पंचायत और वार्डों के 23 हजार प्रभारी कांग्रेस पार्टी के नए सदस्य बनाएंगे। इसी के परिपेक्ष्य में जनपद के सभी सोलह ब्लाकों में 5 – 5 हजार नए सदस्य बनाए जाने का आह्वान किया गया है जो बूथ स्तर पर कार्यन्वित होगा। आज संविधान दिवस के दिन खास तौर पर दलित बस्तियों में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकरनगर के योगदान पर विशेष चर्चा होगी। रात्रि भोज का आयोजन भी किया गया है।

प्रदेश सचिव डॉक्टर जनक कुशवाहा ने कहा कि देश को स्वतंत्रता मिलने के बाद से ही भारतीय राजनीतिज्ञों और विद्वेताओं ने देश के अपने एक विशेष संविधान होने पर चर्चा शुरू कर दी थी। इसी क्रम में 29 अगस्त 1947 को भारतीय संविधान के निर्माण के लिए एक प्रारूप समिति का निर्माण किया गया था, जिसके अध्यक्ष के रूप में डॉ भीमराव अंबेडकर को नियुक्त किया गया था और उन्हें संविधान के निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। डॉ अंबेडकर ने निरंतर दो वर्षों के अथक परिश्रम और विश्व भर के सभी संविधानों का बारीकी से अध्ययन करने के बाद भारतीय परिस्थितियों के संदर्भ में संविधान का मसौदा तैयार किया और 26 नवंबर, 1949 को इसे भारतीय संविधान सभा के सामने रखा, जिसे उसी दिन अपना लिया गया। इसके बाद से प्रति वर्ष हमारे देश में 26 नवंबर को “संविधान दिवस” मनाया जाता है।

उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव डॉक्टर जनक कुशवाहा, पूर्व प्रदेश सचिव रविकांत राय, शफीक भाई, पंकज दुबे ,राजीव सिंह, मंसूर जैदी, अजय कुमार श्रीवास्तव, गुड्डू कुमार, चंद्रिका सिंह ,राघवेंद्र, सतीश उपाध्याय, राजेश गुप्ता, उषा चतुर्वेदी, माधव कृष्ण, महबूब निशा, मुन्ना सिंह, ओम प्रकाश पांडे, सबीहूल हसन, आदिल, देव नारायण सिंह, सती राम सिंह, चंभीत राम, विद्याधर पांडे, मोहन चौहान, अदालत यादव, ओम प्रकाश पासवान आदि लोग उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: फांसी के फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव
Next: मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में कम प्रगति पर डीएम ने दिये कड़े निर्देश

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.