Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

आबाद राजस्व ग्रामों में एक वर्मी कम्पोस्ट यूनिट की स्थापना का मिला लक्ष्य

ब्यूरो 27-11-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

गाजीपुर। उपकृषि निदेशक ने बताया है कि जनपद मे राष्ट्रीय कृषि विकास योजनान्तर्गत मृदा मे जीवांश कार्बन बढाने हेतु वर्तमान वित्तीय वर्ष 2021-22 मे जनपद के कुल 2737 आबाद राजस्व ग्रामों के वजट के सापेक्ष 1425 आबाद राजस्व ग्रामो मे एक वर्मी कम्पोस्ट यूनिट की स्थापना का लक्ष्य प्राप्त हुआ है।

इस योजना मे ऐसा कृषक जो ग्राम मे निवास करता हो, उसके पास कम से कम 01 एकड़ भूमि हो तथा शेड निर्माण कर वर्मी कम्पोस्ट यूनिट की स्थापना करने का इच्छुक हो, का चयन किया जायेगा। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जन जाति/पिछड़ी जाति हेतु आरक्षित ग्राम सभाओं मे अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पिछड़ी जाति के कृषक का ही चयन किया जायेगा। महिलाओं हेतु आरक्षित ग्राम सभाओं मे महिला कृषक का चयन किया जायेगा। योजना उक्तानुसार पहले आओ पहले पाओ के आधार पर पंजीकृत कृषकों मे से ही चयन किया जायेगा। इस हेतु आवश्यक होगा कि जिस वर्ग व श्रेणी मे ग्राम पंचायत आरक्षित है, उसी वर्ग व श्रेणी के इच्छुक कृषक विभागीय वेबसाईट पर अपना पंजीकरण कराये। पूर्व वर्षो मे चयनित हो चुके कृषको का चयन पुनः नही किया जायेगा। अधिक जानकारी हेतु कार्यालय उप कृषि निदेेशक गाजीपुर से सम्पर्क कर किया जा सकता है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जनपद में धारा 144 लागू
Next: उप मुख्यमंत्री का जनपद आगमन 29 नवम्बर को

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.