Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मृत, डबल एवं सिफ्टेड मतदाताओं का नाम हटाने के लिए कवायद तेज

ब्यूरो 02-12-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

जमानियां(गाजीपुर)। मतदाता सूची से मृत, डबल एवं सिफ्टेड मतदाताओं का नाम हटाने के लिए तहसील स्तर पर कार्य तेज कर दिये गये है और मृतक के परिजनों को नोटिस भेज कर इसकी जानकारी भी दी जा रही है।

विधानसभा चुनाव को लेकर तहसील स्तर पर तैयारियां जोरों पर चल रही है। स्थानीय तहसील के निर्वाचन कार्यालय द्वारा मृत, डबल एवं सिफ्टेड मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से हटाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इसके लिए संबंधित बूथों के बीएलओ एवं सुपरवाइजर द्वारा प्रतिदिन फार्म 7 भर कर तहसील के निर्वाचन कार्यालय पर जमा किया जा रहा है। जिसके बाद निर्वाचन कार्यालय की ओर से मृत, डबल एवं सिफ्टेड के पते पर रजिस्टर्ड डाक की सहायता से परिजनों को मतदाता सूची से मृत, डबल एवं सिफ्टेड का नाम काटे जाने की नोटिस भेजी जा रही है। ज्ञात हो कि विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए 1 नवम्बर से 5 दिसम्बर तक मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। जिसके बाद प्राप्त सूचनाओं के आधार पर कार्य किया जा रहा है। तहसील निर्वाचन कार्यालय से अब तक करीब दो हजार लोगो को नोटिस भेजी जा चुकी है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सड़क दुर्घटना में वृद्ध घायल
Next: पशुपालकों को भी मिलेगा किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.