Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मनुष्य का शरीर नहीं अपितु उसका यश अमर होता है

ब्यूरो 02-12-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

जमानिया(गाजीपुर)। देवा बैरनपुर में गोलोकवासी सुविख्यात कथावाचक भिखारी जी की पुण्यतिथि पर आयोजित एक दिवसीय श्रीराम कथा में गृहस्थ संत बुच्चा जी ने कहा कि जीवन है तो मरण है ,जिस समय किसी का जन्म होता है उसी समय यह भी सुनिश्चित अकाट्य सत्य समझ लेना चाहिए कि इसका किसी न किसी दिन मरण भी होगा।

जीवन धन्य उसी का है जो जन्म लेते समय तो रोया परन्तु मरते समय हँसते हुए इस मृत्युलोक को छोड़े तथा संसार उसके किये परोपकार एवं धर्म कार्य को स्मरण कर करके रोते। जब तू आया जगत में जग हांसे तू रोय। ऐसी करनी कर चले तू हाँसे जग रोय। सत्संग समिति अध्यक्ष संजय राय ने कहा कि मनुष्य का शरीर नहीं अपितु उसका यश अमर होता है और यश मिलता है सत्कर्म करने से। रोते हुए दुखियों के आंखों से आँसू पोंछने वाला कर्म, भूखे को भोजन, वस्त्रहीन को वस्त्र, निराश्रित को आश्रय देने वाला तथा संसार में फंसे हुए जीव को संसार के रचयिता परमात्मा के भजन एवं भक्ति से जोड़ने वाला ही वास्तव में अमरत्व को प्राप्त होता है। इस अवसर पर भिखारी जी के व्यक्तित्व पर रामनिवास शर्मा, राजकुमार राय, रामदयाल यादव एवं पारस प्रजापति ने प्रकाश डाला। समस्त उपस्थित जनसमुदाय एवं विद्वान वक्ताओं के प्रति शेषनाथ सिंह ने आभार व्यक्त प्रकट किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पशुपालकों को भी मिलेगा किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ
Next: छात्रवृत्ति की धनराशि ऑनलाइन विद्यार्थियों के खाते में हस्तांतरित

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.