Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सर्व शिक्षा अभियान का स्कूली बैग बीआरसी प्रांगण में फेंका हुआ मिला

ब्यूरो 02-12-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20211202-WA0006

जमानियां(गाजीपुर)। परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालय, सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल, एडेड इंटर कॉलेज तथा राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा एक से आठ के छात्र-छात्राओं के लिए आया हजारों स्कूल बैग हेतिमपुर गांव स्थित बीआरसी प्रांगण में फेंका हुआ मिला। जिसके बाद हेतिमपुर गांव स्थित ब्लाक संसाधन केंद्र पर हड़कंप मचा हुआ है और उसे अधिकारी कर्मचारी जला हुआ बताने में जुटे है।

ज्ञात हो कि 10 मई 2021 की दोपहर करीब 2:30 बीआरसी के गोदाम में आग लग गया था। जिसमें बच्चों को वितरण करने के लिए रखा सर्व शिक्षा अभियान का स्कूली बैग जला था। बगल में ही दमकल विभाग के कर्मचारी एवं वाहन होने के कारण आग पर जल्द काबू पा लिया गया था। जिससे नुकसान कम हुआ था। विभाग द्वारा कागजों में बैग का वितरण कर चुका शिक्षा विभाग ने कोतवाली में आग की घटना में बैग जलने की सूचना दी और पूरा बैग परिसर के पास ही फेंक दिया। लोगों ने बताया कि सैकड़ों बच्चे खोज कर अच्छा बैग ले जा चुके है। अब भी बड़ी संख्या में ठीक बैग मौजूद है। जो गरीब बच्चों के काम आ सकते हैं। लेकिन शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लापरवाही की वजह से गरीब बच्चों के लिए आया स्कूली बैग धूल फांक रहा है। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी प्रभाकर यादव ने बताया कि परिसर में फेंका गया स्कूल बैग जला हुआ है और निष्प्रयोज्य है। जिस कारण से फेंका गया है। जब उनसे फेंके गये कई बैग ठीक मिलने के बात कही गई तो उन्होंने चुप्पी साध ली।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: छात्रवृत्ति की धनराशि ऑनलाइन विद्यार्थियों के खाते में हस्तांतरित
Next: एक किलो सौ ग्राम गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.