Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सड़क हादसे में पिता-पुत्र घायल

संवाददाता 03-12-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20211203-WA0016~2

गहमर(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के खुदरा पथरा मोड़ के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में लोगों द्वारा निजी नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां से वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।

गहमर थाना क्षेत्र के खुदरा पथरा निवासी पिंटू चौधरी(31)अपने पिता छठठू चौधरी(53) के साथ मोटरसाइकिल से गुरुवार की सुबह 10:00 बजे अपने घर से किसी कार्य से गहमर लिए जा रहा था। अभी टीवी रोड पर नहर के पास ही पहुंचा था कि हथौरी की तरफ से तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर टीवी रोड पर चढ़ गया जिसकी चपेट में आने से गंभीर रूप से बाइक सवार पिता पुत्र घायल हो गए। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मय वाहन सहित फरार हो गया। दोनों घायलों को आसपास मौजूद लोगों द्वारा निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पिंटू चौधरी की स्थिति नाजुक होने के कारण चिकित्सकों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
इस बाबत कोतवाल त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि मामला संज्ञान में है लेकिन अभी किसी भी पक्ष के द्वारा कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जयंति पर याद किये गये देश के प्रथम राष्ट्रपति
Next: सामूहिक विवाह योजना आवेदन 8 दिसम्बर तक होगे जमा

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.