Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

साइबर जागरूकता दिवस पर साइबर अपराध के बारे में दी गई जानकारी

ब्यूरो 03-12-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

जमानिया(गाजीपुर)। तहसील क्षेत्र के महात्मा गांधी सती स्मारक महाविद्यालय गरुआ मकसूदपुर के व्याख्यान कक्ष में शुक्रवार को साइबर जागरूकता दिवस मनाया गया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ सुभाष चंद्र यादव ने उपस्थित छात्र-छात्राओं से वर्तमान समय में हो रहे साइबर अपराध के विभिन्न पहलू से जुड़ी जानकारियां दी और कहा कि छात्र- छात्राओं को इसे गंभीरता से ले और इसके बारे में जाने अन्यथा लखपति से रोडपति बनने में समय नहीं लगेगा। इसके बारे में जानकारी से ही बचा जा सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुशील कुमार तिवारी ने कहा कि फेसबुक पर अनजान दोस्ती, रात में वीडियो कॉलिंग पर बातचीत, चैटिंग और ऑफर देखकर मालामाल बनने की चाहत में खुद की जमा पूंजी भी लोग गंवा दे रहे हैं। साइबर अपराधी ऑनलाइन ठगी के नए-नए पैंतरे भी अपना रहे हैं। जिससे बचने की जरूरत है और इससे बचने के कई उपाय बताये। अंत में नितेश पांडेय जी ने सोशल मीडिया के द्वारा साइबर जगत के विभिन्न अपराधों पर चर्चा किया और कार्यक्रम समाप्ती की घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ नितेश कुमार पांडेय के द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त छात्र–छात्रा मौजूद रहे।

सुशील कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: ट्राई साइकिल का हुआ वितरण
Next: ईंट-भट्ठा स्वामियों की हुई बैठक

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.