Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

छात्र द्वारा ऑनलाईन आवेदन करने की अन्तिम तिथि 10 जनवरी तक

ब्यूरो 03-12-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

गाजीपुर। जिला समाज कल्याण अधिकारी गाजीपुर ने बताया है कि शैक्षिक सत्र 2021-22 मे दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति कक्षा 11-12 एवं अन्य दशमोत्तर कक्षाओं से सम्बन्धित पाठ्यक्रमो का मास्टर डाटावेस तैयार करने, सत्यापन, लाक करने एवं छात्रों के आनलाईन आवेदन करने हेतु संशोधित समय सारणी निर्गत किये जाने से संबंधित है।

उक्त के क्रम मे अवगत कराना है कि छात्र द्वारा आनलाईन आवेदन करने की अन्तिम तिथि 10.01.2022 तक निर्धारित की गयी है। जिन संस्थाओं द्वारा अभी तक मास्टर डाटा अपडेट नही किया गया है उन संस्थाओं को 10.12.2021 तक अनिवार्य रूप से मास्टर डाटा अपडेट करने हेतु अपने से संबंधित संस्थाओं को निर्देशित करने का कष्ट करें। छात्र/छात्राओं द्वारा आनलाईन आवेदन पत्र की हार्ड कापी एवं संलग्न अभिलेखों को शिक्षण संस्थान द्वारा मिलान करते हुए सत्यापित एवं अग्रसारित दिनांक 24.01.2022 तक किया जाना है।
उन्होने जनपद के समस्त प्राचार्य/प्रधानाचार्य से अनुरोध किया है कि व्यापक प्रचार प्रसार कराते हुए पात्र छात्रों का उपरोक्त तिथि के अन्तर्गत आनलाईन आवेदन करने हेतु निर्देशित करें, जिससे कोई पात्र छात्र आनलाइन आवेदन करने से वंचित न होने पाये।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जनपद स्तरीय समेकित खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
Next: सभी तैयारियाँ पूरी, परीक्षा 5 दिसम्बर को

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.