Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कोरोना से बचाव के लिए टीके की दोनों डोज लगवाना जरूरी  

ब्यूरो 04-12-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

गाजीपुर। कोरोना के नए वैरिएंट से सतर्कता बरतने की बेहद आवश्यकता है। वरिष्ठ चिकित्सकों व विशेषज्ञों का कहना है कि खतरा उतना नहीं है जितना लोग समझ रहे हैं, फिर भी सतर्क रहने में ही सभी की भलाई है। मौजूदा समय में जनपद में कोविड-19 के चार नए केस सामने आए हैं। यह सभी लोग अमेरिका से वापस आए हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार इनकी जांच कराते हुए इन पर नजर रख रहा है।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ उमेश कुमार ने बताया कि इसी साल 16 जनवरी से शुरू कोविड टीकाकरण के तहत जनपद में अब तक करीब 18.81 लाख लोगों को वैक्सीन की पहली डोज व करीब आठ लाख लोगों को दोनों डोज लग चुकी हैं। जनपद की आबादी करीब 42.30 लाख है। वैक्सीन लगाने का लक्ष्य करीब 26.82 लाख लोगों का है। नवंबर में टीकाकरण की गति धीमी रही लेकिन अब रफ्तार फिर से बढ़ रही है।

डॉ उमेश कुमार ने कहा कि घबराने की कोई बात नहीं है। अच्छा होगा कि लोग समय रहते वैक्सीन की दोनों डोज जल्द से जल्द लगवा लें। वैक्सीन से लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ी है, इसमें कोई संदेह नहीं है। रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रहेगी तो कोरोना के किसी भी वायरस का खतरा कम से कम रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जिन्होंने वैक्सीन अब तक नहीं लगवाई है वह स्वयं के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये इसे जरूर लगवा लें। नए वैरिएंट की चिंता करने के बजाय वैक्सीन लगवाने पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। सतर्कता सभी लोग बरतें और मुंह व नाक पर मास्क लगाने की आदत फिर से डाल लें। हाथों को बार-बार सैनिटाइज़ करते रहें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जनपद में शुरू हुआ नि:शुल्क मोतियाबिंद का ऑपरेशन
Next: भाजपा नेता व सभासद पुत्र को धमकी देना युवक को पड़ा महंगा

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.