Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पत्रकार विनोद दुआ के निधन पर शोकसभा का हुआ आयोजन

ब्यूरो 05-12-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20211205-WA0005

जमानिया(गाजीपुर)। नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय पर रविवार को देश के माने जाने पत्रकार 67 वर्षीय विनोद दुआ के निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया तथा उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया।

ब्लाक अध्यक्ष नसीम अख्तर ने कहा कि विनोद दुआ इलेक्ट्रानिक मीडिया के पहले पत्रकार रहे, जो प्रतिष्ठित रामनाथ गोयनका एक्सीलेंस इन जर्नलिज्म अवार्ड से सम्मानित हुआ। साल 2008 में उन्हें भारत सरकार ने पत्रकारिता के लिए पद्म श्री अवार्ड से सम्मानित किया था। मुंबई प्रेस क्लब ने साल 2017 में उन्हें रेडइंक पुरस्कार से सम्मानित किया था। यह सम्मान उन्हें पत्रकारिता में उनकी जीवन भर की उपलब्धि के लिए दिया गया था। उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी के सदस्य मोहम्मद याहिया खाने कहा कि पिछले काफी दिनों से उनकी तबीयत खराब थी। वे अपोलो अस्पताल में आईसीयू में भर्ती थे। जिसके बाद उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष सैय्यद फैजान‚ जुगल किशोर सिंह‚ जावेद अहमद खान‚ शमशेर खान‚ आफताब खान‚ नाजिर हुसैन आदि मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता पूर्व ब्लाक अध्यक्ष बालेश्वर सिंह एवं संचालन अल्पसंख्यक विभाग कांग्रेस के प्रदेश सचिव शमशेर खान ने किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सड़क हादसे में मौत की सूचना मिलते ही गाँव में पसरा मातम
Next: सर्वसम्मति से बबलू राय बने तहसील अध्यक्ष

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.