Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

शव को लेकर धरना देने आ रहे लोगों को प्रशासन ने समझाया

ब्यूरो 05-12-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20211205-WA0009

जमानियां(गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बेटाबर कला निवासी 60 वर्षीय वृद्ध उमाशंकर कुशवाहा का बीते शुक्रवार को हुई मौत के मामले में रविवार की सुबह लोग लामबंद होकर शव को लेकर तहसील स्थित रामलीला मैदान में धरना देने आते समय पुलिस ने कालनपुर गांव के पास रोक कर समझा बुझा कर मुआवजे का आश्वासन दिया और लोगों को शांत किया।

जानकारी के अनुसार बेटाबर कला निवासी वाले उमाशंकर कुशवाहा (60) जमीन संबंधी मामले में कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया था। जिसे 2 तारीख को बुलाया गया और 3 तारीख की सुबह उसकी मौत की सूचना मिली। मृतक का पुलिस ने जिला चिकित्सालय में पीएम भी करवा दिया। परिजनों ने थाने में मौत का आरोप लगाते हुए शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस पर एसडीएम को प्रार्थना पत्र सौपा था। पीएम के बाद जब शव परिजनों को मिला तो परिजन शव लेकर तहसील मुख्यालय के पास स्थित रामलीला मैदान जाने लगे। जब पुलिस को इसकी सूचना मिली तो बडी संख्या में पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया और शव लेकर जा रहे लोगों को कालनपुर गांव के पास रोक लिया गया। उधर रामलीला मैदान में भाकपा माले का धरना प्रदर्शन शुरू हो गया था और माले के नेता न्याय दिलाने के लिए हुंकार भर रहे थे। कालनपुर चट्टी के पास पुलिस ने परिजनों से वार्ता की और समझाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा और वरिष्ठ बसपा नेता धनंजय मौर्य मौके पर पहुंचे। जिसके बाद परिजनों को समझाया और मामले को शांत कराया। मामला शांत होने के बाद एसडीएम भारत भार्गव को परिजनों ने विवादित जमीन की पैमाइश कर कब्जा दिलाने‚ पारिवारिक लाभ‚ पेंशन‚ भूमि का पट्टा‚ मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता आदि से संबंधित मांग पत्र सौंपा। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि जल्द मांगों को पूरा कर दिया जाएगा। जिसके बाद परिजन शांत हुए और तहसील के पास रामलीला मैदान पर चल रहे माले के लोगों ने भी धरना प्रदर्शन समाप्त किया। परिजनों ने बडेसर गांव स्थित शवदाह स्थल पर शव का दाहसंस्कार किया। इस अवसर पर एसपीआरए‚ एडीएम‚ क्षेत्राधिकारी हितेन्द्र कृष्ण सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल एवं ग्रामीण  मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सर्वसम्मति से बबलू राय बने तहसील अध्यक्ष
Next: जिले को मिली 132 नए स्वास्थ्य उपकेन्द्रों की सौगात

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.