Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सर्वसम्मति से बबलू राय बने तहसील अध्यक्ष

ब्यूरो 05-12-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20211205-WA0014

जमानियां(गाजीपुर)। नगर के पाण्डेय मोड़ स्थित एक निजी प्रशिक्षण केंद्र पर रविवार को जनपद ईट निर्माता समिति के स्थानीय तहसील इकाई के पदाधिकारियों का चुनाव जिला महामंत्री लल्लन सिंह एवं जिला उपाध्यक्ष बृजलाल राय की मौजदी में सम्पन्न हुआ।

जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष विपिन बिहारी राय उर्फ बबलू राय‚ उपाध्यक्ष कशीनाथ सिंह यादव‚ महामंत्री कमलकान्त राय‚ कोषाध्यक्ष विजेन्द्र कुशवाहा को नये पदाधिकारी के रूप में चयन हुआ। पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। नव निवार्चित अध्यक्ष विपिन बिहारी राय ने कहा कि भट्ठा स्वामियों के हितों के लिए सदैव तत्पर रहुंगा। उन्होंने पदभार ग्रहण करते ही बैठक आहुत की और बैठक में निर्णय लिया गया कि कोई भी भट्ठा स्वामी अपने भट्ठे की फुकाई 15 जनवरी पहले नहीं करेंगा। उन्होंने कहा कि भट्ठे पर मिट्ठी की समस्या आ रही है। जिसे दूर करने के लिए अधिकारियों से वार्ता की जाएगी और यदि फिर भी समस्या बनी रहेगी तो आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। इस अवसर पर पूर्व महामंत्री सर्वानंद पाण्डेय‚ प्रमोद कुमार पाण्डेय‚ मो जमालूद्दीन खां‚ तनवीर खां‚ अजय राय‚ शशिकान्त शर्मा‚ प्रशान्त कुमार राय‚ रईसुल होदा‚ साधु यादव‚ रमेश सिंह‚ नौशाद खां‚ मानवेन्द्र नाथ राय आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पत्रकार विनोद दुआ के निधन पर शोकसभा का हुआ आयोजन
Next: शव को लेकर धरना देने आ रहे लोगों को प्रशासन ने समझाया

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.