Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में दो पर मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 06-12-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

जमानियाँ(गाजीपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक स्थान पर हुए नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में सोमवार को परिजनों ने कोतवाली में दो नामजद युवकों के खिलाफ लिखित तहरीर दी। जिस पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

परिजनों के अनुसार शनिवार की सुबह अपने खेत मे कार्य कर रही 14 वर्षीय बालिका को गांव के ही दो युवकों ने जबदस्ती ले जाकर दुष्कर्म कर मौके से फरार हो गये। पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने परिजनों की दी। जिस पर परिजन पहले दिलदारनगर थाने गये। जहां उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई और घटना थाना जमानिया का बता कर पल्ला झाड़ लिया गया। थक हार कर सोमवार को जमानिया कोतवाली पहुंचे और घटना की लिखित तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई।इस संबंध में कोतवाली प्रभारी सम्पूर्णानन्द राय ने बताया कि बालिका के साथ दुष्कर्म के मामले में परिजनों द्वारा लिखित तहरीर प्राप्त हुई है तथा दो नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: फसल अवशेष प्रबंधन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Next: सड़क हादसे में युवक घायल

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.