Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

फसल अवशेष प्रबंधन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

ब्यूरो 06-12-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20211206-WA0021

जमानियाँ(गाजीपुर)। कृषि विभाग के तत्वावधान में सोमवार को तहसील क्षेत्र के बरूईन गांव में फसल अवशेष प्रबंधन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को फसल अवशेष जलाने से होने वाले नुकसानों के बारे में बताया गया। इस दौरान किसानों को गांवों में पराली न जलाने की शपथ भी दिलाई गई।

कृषि विभाग के उप कृषि निदेशक अतींद्र सिंह सहित कृषि विभाग के अधिकारियों ने पराली प्रबंध के संबंध में विचार रखे। कहा कि फसलों के अवशेष जलाने से किसानों को सबसे ज्यादा नुकसान होता है। ऐसे में किसान फसलों के अवशेष प्रबंधन को अपनाते हुए उन्हें मिट्टी में मिला देना चाहिए। तकनीकी सहायक नीरज तिवारी ने किसानों को मशीनों द्वारा फसल अवशेष प्रबंधन के लिए प्रयोग की जाने वाली कृषि यंत्रों व मशीनरियों जैसे की हैप्पीसीडर, जीरो ड्रील मशीन, मल्चर, एसएमएस कंबाइन, प्लाउ हल के प्रयोग व रखरखाव के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि धान के अवशेषों का दो तरह से यथास्थान प्रबंधन कर सकते है। एक तरीका सुपर एसएमएस कंबाईन से कटाई के बाद रूटावेटर या प्लाऊ हल से उसे मिट्टी में मिलाया जा सकता है। दूसरा तरीका यह है कि अवशेष को जमीन के ऊपर रखकर हैप्पी सीडर से सीधी बिजाई कर सकते है। कहा कि कृषि यंत्रों के माध्यम से फसल अवशेष प्रबंधन कराएं। इस दौरान अपशिष्ट अपघटक का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम के आखिर में किसानों को गांवों में पराली न जलाने की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर दीपक सिंह, विनय सिंह‚ अमित सिंह‚ सुभाष सिंह‚ प्रवीण सिंह‚ राजीव सिंह‚ अशोक सिंह‚ जसवंत सिंह‚ राणा प्रताप सिंह‚ शैलेंद्र कुमार तिवारी‚ अभिषेक‚ बंटी सिंह आदि किसान मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: हर व्यक्ति श्री राम के आदर्श को अपने जीवन में अपनाए-चन्द्रेश महाराज
Next: नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में दो पर मुकदमा दर्ज

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.