Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

360 लोगों बने कांग्रेस के नये सदस्य

ब्यूरो 09-12-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

दिलदारनगर(गाजीपुर)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान में तेजी से कांग्रेस के नये सदस्य बनाये जा रहे हैं। इसी क्रम में जमानिया विधानसभा के ग्राम खजूरी,एव अमौरा में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एव जमानिया विधानसभा के युवा नेता अहमद शमशाद की उपस्थिति में कांग्रेस के 360 नये सदस्य बनाये गये।

इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अहमद शमशाद ने कहा कि जनपद में कांग्रेस के 5 लाख नये सदस्य बनाये जाने का लक्ष्य निर्धारित है। निर्धारित लक्ष्य को पार करने के लिये कांग्रेस के कार्यकर्ता जनपद के न्यायपंचायतों के सभी ग्राम सभाओं में लगातार नये सदस्य बना रहे हैं और कांग्रेस का प्रतिज्ञा पत्र वितरित करने का काम कर रहे हैं। जिसकी मानीटरिंग प्रदेश एवं जनपद के कांग्रेस पदाधिकारी लगातार कर रहे हैं। 32 वर्षों के गैर कांग्रेसी सरकारों के कुशासन से हताश निराश जनता कांग्रेस पार्टी की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है। सदस्यता अभियान के माध्यम से लोग तेजी से कांग्रेस से जुड़े रहे हैं 2022 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश प्रियंका गांधी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेगी। इस सदस्यता अभियान में जावेद अहमद खान, आरिफ़ अंसारी, जलील अहमद, यूसुफ खान, कराटा ग्राम प्रधान संजय असगर आदि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: शोक सभा का हुआ आयोजन
Next: 25 हज़ार युवाओं को मिलेगा रोजगार

हो सकता है आप चूक गए हों

motion_photo_5826017423900331968

गंधुकतालुका के लाल-बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, विधायक ने किया सम्मान

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों को मिली प्रेरणा

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

अहीमनपुर में दबंगों का घर पर हमला, मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप

ब्यूरो 15-03-2026
IMG-20260315-WA0012

नकल विहीन परीक्षा के लिए प्रशासन सतर्क, डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

ब्यूरो 15-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.