Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

ब्यूरो 10-12-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20211210-WA0013

जमानिया(गाजीपुर)। स्थानीय तहसील सभागार में शुक्रवार को विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश के निर्देश पर मानवाधिकार दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मानवाधिकार कानून पर कानूनी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में तहसीलदार लालजी विश्वकर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि देश के हर नागरिक को संविधान के द्वारा कुछ मौलिक अधिकार दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति को जन्म से प्राप्त अधिकार मानवाधिकार की श्रेणी में आता है तथा मानवाधिकार की रक्षा के लिए अधिकारों एवं कर्तव्यों के बीच समन्वय जरूरी है। उन्होंने भारतीय संविधान में उल्लेखित अनुच्छेदों की चर्चा करते हुए कहा कि जैसे-जैसे देश विकसित होता है राज्य के नीति निर्देशक तत्व मौलिक अधिकारों में परिवर्तित हो जाता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा एवं नागरिकों के मानवाधिकार की रक्षा के लिए कई कानून बनाए गए हैं। इसके लिए जरुरत है जागरूक होकर उन कानूनी प्रावधानों के तहत प्राप्त सुविधाओं का लाभ उठाने की। उन्होंने विस्तार से जानकारी दी और उपस्थित लोगों द्वारा उठाये गये प्रश्नों का जवाब दिया। इस अवसर पर  पेशकार विजय यादव‚ कानूनगों प्रदीप कुमार‚ त्रिभुवन सिंह‚ नितिश कुमार यादव‚ विजय कुमार‚ मृत्युंजय कुमार‚ इश्वर कुमार आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कोरोना जागरूकता वाहन को केंद्र प्रभारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Next: छात्र नेताओं ने प्राचार्य को सौपा पत्रक

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

तेज रफ्तार और स्टंट का शौक बना हादसे की वजह, तीन छात्र घायल

ब्यूरो 16-03-2026
IMG-20260316-WA0016

सफाईकर्मियों की लापरवाही से नाराज़ ग्रामीणों ने खुद संभाली सफाई की कमान

ब्यूरो 16-03-2026
IMG-20260316-WA0015

सड़क दुर्घटना में फायर ब्रिगेड कर्मी गंभीर रूप से घायल

ब्यूरो 16-03-2026
IMG-20260316-WA0025

नवनियुक्त आरक्षियों की परीक्षा की तैयारी, एसपी ने अधिकारियों को किया ब्रीफ

ब्यूरो 16-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.