Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सुलह समझौते के आधार पर 132 वादों का हुआ निस्तारण

ब्यूरो 11-12-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20211210-WA0013

जमानियां(गाजीपुर)। स्थानीय तहसील में शनिवार को   राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न न्यायालय में करीब 132 वादों का सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया।

तहसीलदार लालजी विश्वकर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के तहत कुल 132 वादों का निस्तारण किया गया जिसमें उपजिलाधिकारी न्यायालय के धारा 151‚ 107 ⁄ 116 के  50 मामले‚ धारा 34 के तहत तहसीलदार न्यायालय, तहसीलदार न्यायिक, नायब तहसीलदार न्यायालय में कुल 82 वादों का निस्तारण किया गया है। न्यायालय में लंबित भू-राजस्व के वाद आपसी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित किया गया है। उन्होंने कहा कि जो वाद राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित किये गये है, उनमें दोनों पक्षों की जीत मानी जाती है। निस्तारित वाद की कोई अपील नहीं होती एवं अदा की गई कोर्ट फीस भी वापस की जाती है। बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर समय-समय से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाता है। यहां एक साथ कई लंबित मामलों का त्वरित समाधान होता है और लोगों को त्वरित राहत मिलता है। उन्होंने ऐसे कार्यक्रमों में शामिल हो कर लोग लाभ उठा सकते है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अपराध करने वाला या तो जेल मे होगा या प्रदेश से बाहर होगा-उपमुख्यमंत्री
Next: गांजा‚ तमंचा और कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

तेज रफ्तार और स्टंट का शौक बना हादसे की वजह, तीन छात्र घायल

ब्यूरो 16-03-2026
IMG-20260316-WA0016

सफाईकर्मियों की लापरवाही से नाराज़ ग्रामीणों ने खुद संभाली सफाई की कमान

ब्यूरो 16-03-2026
IMG-20260316-WA0015

सड़क दुर्घटना में फायर ब्रिगेड कर्मी गंभीर रूप से घायल

ब्यूरो 16-03-2026
IMG-20260316-WA0025

नवनियुक्त आरक्षियों की परीक्षा की तैयारी, एसपी ने अधिकारियों को किया ब्रीफ

ब्यूरो 16-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.