Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

559 जोड़ो ने सात फेरे लेकर एक साथ रहने का लिया संकल्प

ब्यूरो 11-12-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

गाजीपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत सामुहिक विवाह समारोह का आयोजन आर टी आई मैदान (नवीन स्टेडियम) में आयोजित किया गया। शादी समारोह का शुभारम्भं मुख्य अतिथि मंत्री ग्राम्य विकास एवं संसदीय कार्य आनन्द स्वरूप शुक्ल, प्रभारी मंत्री गाजीपुर, ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

जनपद मे विकास खण्डवार 559 जोड़ो का सामुहिक विवाह पूरे विधि विधान से सम्पन्न हुआ। सामुहिक विवाह कार्यक्रम निर्धारित विकास खण्डवार दो पालियों में सम्पन्न कराया गया। जिसमें पूर्वान्ह 09 से दोपहर 12ः30 तक प्रथम पाली में 323 जोडे जिसमें विकास खण्ड सदर में 32, करण्डा में 15, मरदह में 37, बिरनो में 50 मनिहारी में 39, सैदपुर में 51, देवकली में 51 मुहम्मदाबाद मे 34, नगर पालिका परिषद सदर मे 09, नगर पालिका परिषद मु0बाद में 02 एंव नगर पंचायत सैदपुर में 03 जोड़ो तथा द्वितीय पाली में कुल 236 जिसमें विकास खण्ड रेवतीपुर में 20, कासिमाबाद में 63, बाराचवर में 32, भावरकोल मंे 33, जखनियां में 23 , सादात में 23 जमानियां 16 , भदौरा में 14, नगर पंचायत बहादुरगंज में 06, नगर पलिका जमानियां मे 05, नगर पंचायत सादात में 01 जोड़े का विवाह सम्पन्न हुआ। प्रथम पाली में 03 व द्वितीय पाली में 02 मुस्लिम जोड़े का निकाय कराया गया।
पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष प्रभुनाथ चौहान ने नव विवाहित वर वधु के वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने की मंगल कामना की। उन्होने कहा कि उ0प्र0 के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के निर्देशन में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के महत्वकाक्षी योजना को आगे बढ़ाते हुए उ0प्र0 के बेटियोे को उन्होने अपनी बेटी मानकर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना पूरे प्रदेश में चलाया है, जिसका हम सभी सम्मान करते है। उन्होने मुख्यमंत्री की ओर से सभी को शुभकामनाये दी। उन्होने कहा कि दानो में सर्वश्रेष्ठ दान कन्यादान है। आप जीवन में आगे बढ़े। जिस तरह यहा आज उत्सव हो रहा है वैसे ही आप का जीवन का हर दिन उत्सव भरा हो। उन्होने शादी समारोह में आये हुए वर एवं वधु के परिजनो के प्रति भी शुभकामना व्यक्त की। उन्होंने बताया कि इस योजना के अन्तर्गत 51 हजार की धनराशि प्रदान किया जा रहा है जिसमें 35 हजार रूपये वधु के खाते में तथा 10 हजार रूपये के उपहार एवं 6 हजार शादी समारोह के आयोजन के लिए दिया जा रहा है। गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारो की शादी कराया जा रहा है। जिसमे लड़के की उम्र 21 वर्ष एवं लड़की की आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने सभी लाभार्थियों के खाते मे विवाह की रकम बटन दबाकर हस्ंतान्तरित किया। उन्होने कहा कि 559 जोड़ो ने 7 फेरे लेकर एक साथ रहने का जो संकल्प लिया है उन सबको अपनी तरफ से शुभकामनाये देती हू। गरीब बच्चियों की शादी धूम-धाम से नही हो सकती इस भ्रान्ति को मिटाते हुए मुख्यमंत्री ने सामूहिक विवाह धूम धाम से कराने के अभियान की शुरूआत की की है। अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सरिता अग्रवाल ने नव विवाहित जोड़ो को उनके सुखमय जीवन की शुभकामना देते हुए दहेज लेना एक अभिशाप है जिसे हमे समाज से दूर करना है। इस अवसर पर, उपाध्यक्ष पिछड़ावर्ग आयोग प्रभुनाथ चौहान, विधायक सुभाष पासी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, एंव समस्त सम्बन्धित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन करते हुए नेहरू युवा केन्द्र के एसीटी सुभाष चन्द्र प्रसाद ने बताया कि मै अपनी लड़की की शादी बलिया निवासी श्रीपति प्रजापति के यहां बिना दहेज की शादी की तथा उन्हे सम्मानित भी किया गया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: दीप प्रज्ज्वलित कर लोक अदालत का हुआ शुभारम्भ
Next: आवंटन किये जाने हेतु भूमि प्रस्तावित

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

तेज रफ्तार और स्टंट का शौक बना हादसे की वजह, तीन छात्र घायल

ब्यूरो 16-03-2026
IMG-20260316-WA0016

सफाईकर्मियों की लापरवाही से नाराज़ ग्रामीणों ने खुद संभाली सफाई की कमान

ब्यूरो 16-03-2026
IMG-20260316-WA0015

सड़क दुर्घटना में फायर ब्रिगेड कर्मी गंभीर रूप से घायल

ब्यूरो 16-03-2026
IMG-20260316-WA0025

नवनियुक्त आरक्षियों की परीक्षा की तैयारी, एसपी ने अधिकारियों को किया ब्रीफ

ब्यूरो 16-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.