Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

भाजपा सरकार ने माफियाओं से दिलाई मुक्ति-सांसद विनोद सोनकर

ब्यूरो 20-12-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20211220-WA0007

जमानिया(गाजीपुर)। भाजपा का जन विश्वास यात्रा रथ सोमवार की दोपहर स्थानीय तहसील स्थित रामलीला मैदान में पहुंचा। जहाँ भाजपा नेताओं ने डबल इंजन की सरकार का उपलब्धियों को गिनाया।

आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए सांसद विनोद सोनकर ने कहा कि आज प्रदेश की जनता इस मुख्यमंत्री को इस बात के लिए याद कर रही है कि उन्होंने यूपी के माफियाओं से मुक्ति दिलाकर, यूपी को विकास की राह पर लाकर खड़ा कर दिया है और योगी जी ने यूपी को एक नई पहचान दिलावाई है। वही कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि यह पार्टी वंशवाद और परिवारवाद की पार्टी नहीं है। बीजेपी तो कार्यकर्ताओं और देशभक्तों की पार्टी है। उन्होने कहा कि सम्मान और अधिकार चाहिए तो भाजपा को मजबूत बनाये। प्रदेश स्तरीय छठी यात्रा प्रमुख औधोगिक विकास मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि बिजली‚ पानी‚ सड़क और रोजगार आदि सभी मुद्दों पर सरकार ने कार्य किया है लेकिन अभी और समय की जरूरत है ताकि पूर्व की दुव्यवस्था को मजबूत की जा सकें। इस अवसर पर एमएलसी विशाल सिंह चंचल‚ विधायक सुनीता सिंह‚ जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, ओम प्रकाश राय, कमेश प्रकाश सिंह, संतोष पांडेय, बृज नंदन सिंह बबलू, प्रेमसागर राजभर, बाल कृष्ण त्रिवेदी, राजेन्द्र गिरी, मुरली कुशवाहा, ईतवारी राजभर, अश्वनी सिंह, मण्डल अध्यक्ष अनिल गुप्ता, नृपेंद्र उपाध्याय, अवधेश सिंह, परीक्षित सिंह, तारकेश्वर वर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन सुनील सिंह एवं अरविंद सिंह तथा अध्यक्षता रमाशंकर उपाध्याय ने किया।

मतसा(गाजीपुर)। जन विश्वास यात्रा का सोमवार को मेदनीपुर, ताड़ीघाट, देवरिया, मतसा में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा यात्रा का जोरदार स्वागत किया।

यात्रा में चल रहे हैं लोगों को फूल मालाओं से उनका क्षेत्र में जोरदार अभिनंदन हुआ देवरिया से बबलू राय दीपक गुप्ता राधेश्याम गुप्ता ने बैंड बाजे के साथ यात्रा में चल रहे लोगों का स्वागत किया। मतसा में राम नगीना राय, विपिन राय, सुनील गुप्ता, रबिन्द्र यादव, मुन्ना गोड, नन्द कुमार राय, गोपाल चौरसिया, ईश्वरीय राय, ऋषभ कुमार राय ने स्वागत किया!

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: ऑल यूपी स्टाम्प वेण्डर्स एसोसिएशन की तहसील ईकाई ने सौपा पत्रक
Next: एल0ई0डी0 मोबाईल वैन तथा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया जायेगा जागरूक

हो सकता है आप चूक गए हों

motion_photo_5826017423900331968

गंधुकतालुका के लाल-बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, विधायक ने किया सम्मान

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों को मिली प्रेरणा

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

अहीमनपुर में दबंगों का घर पर हमला, मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप

ब्यूरो 15-03-2026
IMG-20260315-WA0012

नकल विहीन परीक्षा के लिए प्रशासन सतर्क, डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

ब्यूरो 15-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.