Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बढ़ी ठंड, जिला प्रशासन ने दिया सलाह

ब्यूरो 20-12-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

गाजीपुर। अपर जिलाधिकारी (वि0/रा) गाजीपुर ने बताया है कि अत्यधिक ठण्ड/शीतलहर होने की दशा में छोटे बच्चों, बुजुर्गो एवं गर्भवती महिलाओ को घर के अन्दर ही रहे। स्थानीय रेड़ियों, दैनिक समाचार पत्र, टी0बी0, मोबाईल फोन एवं वाटसअप के माध्यम से मौसम की जानकारी प्राप्त करते रहें। स्वंय सर्तक करे और अन्य व्यक्तियों को भी सर्तक करें। गीले कपडे़ से ठण्ड लगने की प्रबल सम्भावना बनी रहती है। मिटटी का तेल, कोयले की अंगीठी, हीटर इत्यादि का प्रयोग करते समय सावधानियॉ बरते। कमरे में शुद्ध हवा का आवागमन, वेन्टिलेशन, वायु-संचार बनाये रखें ताकि कमरे में विषाक्त, जहरीला धुआं इकट्ठा न हो। सोने से पहले हीटर, ब्लोवर, कोयले की अंगीठी आदि को अवश्य बंद कर देें। कई स्तरों वाले गर्म कपडे़ जैसे-ऊनी कपडे़, स्वेटर, टोपी, मफलर इत्यादि का प्रयोग आपको शीतदंश/ठण्ड के प्रभाव से बचा सकता है।

शरीर में ऊष्मा के प्रवाह को बनाये रखने के लिए पोषक आहार एवं गर्म पेय पदार्थों का नियमित सेवन किया जाना लाभकारी होगा। हाइपोथर्मिया के लक्षणों जैसे-असामान्य शरीर का तापमान, भ्रम या स्मृति हानि, बेहोशी, विचलन, असीमित ठिठुरना सुस्ती, थकान, तुतलाना, थकावट इत्यादि की स्थिति उत्पन्न होने पर अपने नजदीकी सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रोंपर सम्पर्क करें। शीतदंश/ठण्ड के लक्षणों जैसेः-शरीर के अंगो का सुन्न पड़ना, हाथों-पैरों की उँगलियों, कान नाक आदि पर सफेद या पीले रंग के दाग उभर आने पर अपने नजदीकी चिकित्सक से परामर्श के बाद ही दवाइओ का प्रयोग करें। अपने आस-पास अकेले रहने वाले पड़ोसियों की जानकारी रखें, विशेषकर बुजुर्गो व्यक्तियो का पूर्ण विवरण एवं मोबाईल नम्बर अवश्य रखेे। किसी भी आपात कालीन स्थिति से निपटने के लिए एक आपातकालीन डायरी बनाये जिसमें पुलिस, चिकित्सा, अग्निशमन, एवं अन्य महत्वपूर्ण विभागो के नम्बर दर्ज रखें और इसकी जानकारी परिवार के प्रत्येक सदस्यो को होनी चाहिए।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: विधिक साक्षरता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Next: निःशुल्क वितरण योजना की तिथि बढ़ी

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों को मिली प्रेरणा

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

अहीमनपुर में दबंगों का घर पर हमला, मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप

ब्यूरो 15-03-2026
IMG-20260315-WA0012

नकल विहीन परीक्षा के लिए प्रशासन सतर्क, डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

ब्यूरो 15-03-2026
IMG-20260315-WA0001

पॉक्सो मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा

ब्यूरो 15-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.