Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जनपद के 14 विकास खण्ड के सक्षम अधिकारी को कारण बताओं नोटिस जारी

ब्यूरो 21-12-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

गाजीपुर। उपायुक्त श्रम रोजगार गाजीपुर ने बताया कि 17.12.2021 को अपर आयुक्त (मनरेगा), ग्राम्य विकास, लखनऊ द्वारा जूम के माध्यम से समस्त विकास खण्डों में कार्यरत खण्ड विकास अधिकारी/कार्यक्रम अधिकारी(मनरेगा), अति0 कार्यक्रम अधिकारी(मनरेगा), लेखाकार, कम्प्यूटर आपरेट, लेखा सहायक एवं ग्राम पंचायत में कार्यरत ग्राम रोजगार सेवकों की मनरेगा योजनान्तर्गत कार्यों की समीक्षा की गयी।

जिसमें मनरेगा के मूल बिन्दु-ग्राम पंचायत में अतिनिर्धन परिवार के सत्यापन व लाभार्थपरक कार्य से आच्छादित कराने, महिला मेट, मिशन-20/100 दिवस का पूर्ण रोजगार दिलाने, रिजेक्टेड ट्रांजेक्शन, 16 दिवस से अधिक का लम्बित मस्टररोल फीड न करने एवं विलम्बित भुगतान पर प्रगति न लाने के सम्बन्ध में गहरा रोष व्यक्त करते हुये त्वरित कार्यवाही के सम्बन्ध में निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद की प्रगति खराब होने के सम्बन्ध में विकास खण्डों की खराब रैंकिंग का निरीक्षण व परीक्षण किया गया, जिसमें जनपद के 14 खण्ड विकास अधिकारी/कार्यक्रम अधिकारी(मनरेगा) विकास खण्डों क्रमशः भदौरा, भांवरकोल, देवकली, सदर, करण्डा, कासिमाबाद, मनिहारी, मरदह, रेवतीपुर, सादात, सैदपुर, बिरनो एवं जमानिया द्वारा उक्त मूल बिन्दु की रैंंकिंग में खराब प्रगति व उदासीनता होने के दृष्टिगत इन्हे कारण बताओं नोटिस जारी किया गया तथा सचेत कराया गया है कि यदि तीन दिवस के भीतर मनरेगा योजना में संतोषजनक प्रगति नहीं लायी जाती है तो सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी एवं लेखाकार का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुये अनुशासनिक कार्यवाही हेतु प्रकरण शासन को सन्दर्भित करा दिया जायेगा, इसी प्रकार योजना के सफल संचालन व प्रगति के लिये तैनात विकास खण्ड स्तरीय 11 अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी(मनरेगा), 14 कम्प्यूटर आपरेट एवं 08 लेखा सहायक को भी कारण बताओं नोटिस जारी करते हुये उन्हे निर्धारित अवधि में प्रगति न लाने पर उनकी सेवा संविदा तत्काल प्रभाव से समाप्त किये जाने की कार्यवाही हेतु सचेत कराया गया है, साथ ही प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुये ग्राम पंचायतों में केवल मनरेगा कार्य हेतु तैनात समस्त ग्राम रोजगार सेवको के मानदेय को अग्रिम आदेश तक तत्काल प्रभाव से आहरित न करने के सम्बन्ध में जनपद के समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: नौ से पाँच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन-ए व आयरन सीरप
Next: पॉक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.