Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अनियंत्रित ऑटो पलटी, चालक की मौत

ब्यूरो 21-12-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

मतसा(गाजीपुर)। सुहावल थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप से पहले सईतबांध बड़ी पुलिया से आगे ताड़ीघाट-बारा मार्ग पर तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रेवतीपुर बलुआ टोला निवासी छोटूराम 24 वर्ष अपना निजी ऑटो चलाता था। सोमवार की रात वह तीन लोगों के साथ मुहल्ला के ही व्यक्ति को लेने के लिए रेलवे स्टेशन के लिए घर से निकला। अभी वह क्षेत्र के सईतबांध बड़ी पुलिया के पास ही पहुंचा था कि तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। ऑटो पलटते ही उसमें फंसे लोगों की चीख-पुकार सुनकर लोग दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में ऑटो को सीधा कर लोगों को बाहर निकाला सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवतीपुर ले जाया गया। सूचना मिलने पर परिवार के लोग भी स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने छोटू को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जबकि घायल बब्बन व हलचल को प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने की सलाह दिया गया।जिला अस्पताल आने पर चिकित्सकों ने छोटू को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सुहावल पवन उपाध्याय ने बताया कि वाहन को कब्जे में ले लिया गया है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुुुख्यालय भेज दिया गया।

रिपोर्ट–सुशील कुमार गुप्ता

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: विचाराधीन एवं दोषसिद्ध बंदियों के लिए अलग-अलग बैरक की व्यवस्था का निर्देश
Next: एशिया के बड़े गॉव में बैठक सम्पन्न

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.