Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अमन कुमार विन्द्रा का एनडीए में चयन होने से क्षेत्र में हर्ष

ब्यूरो 22-12-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20211222-WA0011

जमानियाँ(गाजीपुर)। क्षेत्र के रघुनाथपुर ग्राम निवासी अमन कुमार विन्द्रा का भारतीय सेना में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) में चयन होने से गांव सहित क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

अमन कुमार के पिता सुरेश विन्द गॉव में ही दुकान खोल कर व्यवसाय करते है। अमन का प्रारम्भिक व इण्टरमीडिएट की शिक्षा जमानियाँ स्थित सेन्ट मेरी स्कूल से हुई। इण्टरमीडिएट के बाद अमन कुमार इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बीएससी में दाखिला लिया। लेकिन बचपन से ही सेना में जाने के सपने को पूरा करने के लिए दिन-रात पढ़ाई कर एनडीए की तैयारियों में जुट गया। अपने अथक परिश्रम के बल पर एनडीए 2021 की परीक्षा पास कर पूरे भारत में 314 वां रैक हासिल की। 17 दिसम्बर को एनडीए में चयन होने का समाचार मिलते ही गांव में हर्ष की लहर दौड़ पड़ी तथा गॉव के लोग परिजनों को बधाई देने लगे।
अमन कुमार विन्द्रा ने बताया कि माता शीला देवी, पिता सुरेश विन्द तथा चाचा वृजेश कुमार व शिक्षकों के आशीर्वाद व कुशल मार्गदर्शन से ही एनडीए की परीक्षा उत्तीर्ण करने में सफल हो पाया हूँ। बचपन से ही सेना में जाने का सपना सजोये था जो अपनों के आशीर्वाद से पूरा हुआ। साक्षात्कार 7 अक्टूबर से लेकर 11 अक्टूबर तक 14 एसएसबी इलाहाबाद में हुआ।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सड़क हादसे में वृद्ध की मौत
Next: गंगा नदी नहीं बल्कि भारत की जीवन रेखा है-जिला युवा अधिकारी

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.