Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

रेल ठहराव आंदोलन समिति ने सांकेतिक धरना प्रदर्शन करते हुए सौपा पत्रक

संवाददाता 22-12-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

गहमर(गाजीपुर)। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर कोरोना काल से पूर्व रुक रही ट्रेनों के पुनः ठहराव को लेकर गहमर वासियों ने रेल ठहराव आंदोलन समिति के तहत सांकेतिक धरना प्रदर्शन करते हुए पत्रक सौंपा।

रेल अधिकारीओ को दिए गए पत्रक में बताया कि कोरोना काल से पूर्व रेलवे स्टेशन गहमर पर रुक रही सभी ट्रेनों का ठहराव पुनः सुनिश्चित किया जाए। वक्ताओं ने बताया कि इससे पूर्व भी धरना प्रदर्शन करते हुए ट्रेनों के ठहराव की मांग की गई थी तब अधिकारियों के द्वारा महज तीन जोड़ी ट्रेनों का ठहराव करते हुए अन्य ट्रेनों के ठहराव हेतु आश्वासन दिया गया था। लेकिन आश्वासन के बावजूद अभी तक उन ट्रेनों का ठहराव नहीं होने से रेल यात्रियों एवं आम जनमानस को काफी असुविधा उठानी पड़ रही हैं। सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों ने चेताया कि अगर हमारी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो हम आमरण अनशन तक करने को बाध्य होंगे।
इस मौके पर संयोजक हृदय नारायण सिंह, अखंड गहमरी,आनन्द मोहन सिंह, कुणाल सिंह, ओमप्रकाश सिंह, चंदन सिंह (भूतपूर्व सैनिक), रोहित सिंह, आदित्य सिंह, सञ्चितानंद उपाध्याय, अरुण कुमार सिंह, गोपाल सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: योगी सरकार की पुलिस छात्रों का कर रही उत्पीड़न-छात्र नेता आलोक रंजन
Next: धान की खरीद धीमी गति से होने पर एसडीएम न लगाई फटकार

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.