Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मतदाता जागरूकता गोष्ठी का हुआ आयोजन

ब्यूरो 22-12-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20211222-WA0016

जमानियां(गाजीपुर)। क्षेत्र के दरौली गांव स्थित रामकली महिला महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मतदाता जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में कॉलेज के प्राध्यापकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं छात्राओं ने चुनाव में मतदान करने की शपथ ली।

गोष्ठी में प्रबंधक डॉ हरीशचन्द्र सिंह ने कहा कि संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर ने देश के प्रत्येक नागरिक को बिना किसी भेदभाव के अमूल्य वोट का अधिकार दिया। इसके तहत 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर प्रत्येक समुदाय के प्रत्येक वर्ग के लोगों को वोट का अधिकार प्राप्त है। मतदान समस्त नागरिकों का मौलिक अधिकार है, किसी नागरिक को अपने अमूल्य मताधिकार को नहीं छोड़ना चाहिए। हमें प्राथमिकता के तौर पर सर्वप्रथम कर्म और गुण के आधार पर अच्छे प्रत्याशी को अपना प्रतिनिधि बनाने में योगदान करना चाहिए, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति मतदान करने अवश्य जाए। मतदान से देश की दिशा तय होती है। कार्यक्रम के आखिर में मतदान करने को लेकर शपथ ग्रहण कराया। इस अवसर पर प्राचार्य जोत्सना पाण्डेय‚ डॉ देवेन्द्र कुमार पाल‚ आलोक कुमार‚ डॉ सुमन यादव‚ डॉ विनोद कुमार‚ डॉ अमित कुमार सिंह‚ डॉ मोहम्मद आसिफ‚ डॉ प्रियंका दूबे‚ चन्दा यादव‚ कमलेश सिंह‚ प्रभात कुमार‚ रामाशिष सिंह सहित महाविद्‍यालय की छात्रा साधना कुमारी‚ कुसुम कुमारी‚ कृति शर्मा‚ सलोनी कुमारी‚ नेहा कुमारी‚ रीमा कुमारी‚ पूजा‚ आरती‚ आंचल‚ अनिता यादव आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मानस कथा श्रोताओं ने रामचरित मानस कथा का किया पान
Next: छात्रसंघ चुनाव कराने को लेकर आमरण अनशन शुरू

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.