Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पुलिस पार्टी पर फायर कर भाग रहे पशु तस्कर तमंचा व गोवंश के साथ गिरफ्तार

संवाददाता 24-12-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20211224-WA0031

नगसर(गाजीपुर)। स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार की सुबह 3:40 मिनट पर पियजुआ पुलिया के पास से पुलिस पार्टी पर फायर कर भाग रहे अभियुक्तों को चार गोवंश सहित दो अदद तमंचा 315 बोर व तीन जिन्दा कारतूस तथा चार मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया।

थानाध्यक्ष प्रशान्त कुमार चौधरी ने बताया कि अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस क्षेत्र में भ्रमणशील थी तभी मुखबीर की सूचना के आधार पर पियजुआ पुलिया के पास से एक पिकप में चार अदद गोवंशीय बछड़ा वध हेतु बिहार ले जाते समय चार अभियुक्तों नौसाद पुत्र वजीर निवासी ग्राम रक्सहा थाना दिलदारनगर, शेषु पासवान पुत्र चन्द्रदेव पासवान निवासी ग्राम खजुहा थाना सुहवल, हासीब खान पुत्र तौहिद खान निवासी महादेव मन्दिर के पास थाना दिलदारनगर, रामबचन राजभर पुत्र स्व0 मिठाई राजभर निवासी ग्राम सोनहरियाँ फुल्ली थाना जमानियाँ को गिरफ्तार कर लिया गया। चेकिंग के दौरान दो अभियुक्त नौसाद व शेषु पुलिस पार्टी पर फायरिंग करते हुए भाग रहे थे जिन्हें कड़ी मसक्कत से दो अदद देशी तमंचा 315 बोर, 3 जिन्दा कारतूस व 1 अदद खोखा कारतूस तथा 4 अदद मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया। सभी अभियुक्तों को न्यायसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 होरिल यादव, हे0का0 धर्मेन्द्र कुमार, का0 रुद्र प्रताप सिंह, का0 अजीत वर्मा, का० राजबहादुर, का० उपेन्द्र गौड़ मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: गौशाला में आग लगने से चार गाय मृत व एक झुलसी
Next: सन शाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस डे

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.