Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पशु आरोग्य मेला का हुआ आयोजन

ब्यूरो 27-12-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20211227-WA0012~2

जमानिया(गाजीपुर)। क्षेत्र के लहुआर गांव में सोमवार को पशुपालक विभाग द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। जिसमें पशुओं का उपचार‚ टीकाकरण किया गया साथ ही केसीसी का लाभ दिया गया। पशु पालकों को दवाइयां वितरित कर नियमित रूप से पशुओं को दवाइयों की खुराक देने के लिए प्रेरित किया गया।

मेला का उद्घाटन मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान अजय राय एवं पशु चिकित्साधिकारी डॉ संतोष कुमार ने गौ माता का पूजा कर किया। श्री राय ने कहा कि आपदा के समय ये पशु किसानों के परिवार का भरण पोषण करते हैं। पशु चिकित्साधिकारी डॉ संतोष कुमार ने कहा कि मेले के माध्यम से सिर्फ पशुओ को ही नहीं बल्कि पशुपालक भी अपनी आमदनी बढ़ा रहे है। उन्होंने पशुओं को खुरपका, गलाघोंटू, मुंहपका जैसी बीमारी से बचाव की जानकारी देते हुए टीका समय समय से लगवाने की बात कही। मेले में कुल 425 पशुओं का पंजीकरण किया गया। जिसमें बड़े पशु 250 तथा छोटे पशु 175 रहे। मेले में मौजूद डॉक्टरों ने सामान्य चिकित्सा 425 पशुओं का किया। इस दौरान कृमिनाशक दवा पान 100‚ गर्भ परीक्षण 15‚ बांझपन चिकित्सा 50‚ कृत्रिम गर्भाधान 20‚ बधियाकरण 50 पशुओं का किया गया। मेला में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी और करीब 50 पशुपालकों को केसीसी का लाभ दिया गया। इस अवसर पर पशुधन प्रसार अधिकारी नीतू यादव‚ दिनेश यादव, नीलेश मौर्या, हरेंद्र यादव, ठाकुर संजीव सिंह, आशुतोष यादव‚ विरकास राय‚ मनोज‚ अभिषेक‚ रणजीत कुमार‚ कृपा‚ संजय यादव‚ रजिन्दर राम‚ नगीना यादव‚ कमलेश्वर पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: डीएपी के बाद यूरिया के लिए जलालत झेल रहे किसान
Next: सभासद संग वार्ड निवासी बैठे धरने पर

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.