Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अवैध असलहा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 27-12-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

जमानियां(गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के हेतिमपुर गांव स्थित नहर पुलिया के पास से रविवार की रात अवैध असलहे के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर सोमवार की सुबह जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बाइक को सीज कर दिया।

कोतवाल संपूर्णानंद राय ने बताया कि उपनिरीक्षक नंदलाल कुशवाहा क्षेत्र में पुलिस टीम के साथ गश्त एवं चेकिंग कर रहे थे तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक अभियुक्त अवैध असलहे के साथ दिलदारनगर की ओर जा रहा है। जिस पर पुलिस सक्रिय हुई और हेतिमपुर नहर पुलिया के पास पहुंच गई कुछ देर बाद युवक बाइक से स्टेशन बाजार की ओर से पहुंचा। जहां पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगे। जिस पर पुलिस के जवानों ने दौड़ाकर पकड़ लिए और कोतवाली ले आये। बताया कि अभियुक्त दयानंद निवासी नूरपुर गोहदा थाना नगसर का रहने वाला है। तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का तमंचा‚ तीन कारतूस एवं बाईक की डिग्गी से एक चाकू बरामद हुआ। बाइक को सीज कर अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 1 करोड़ मुफ्त लैपटॉप, स्मार्ट फोन वितरण अभियान का हुआ शुभारम्भ
Next: महिलाओं ने तहसीलदार को सौपा पत्रक

हो सकता है आप चूक गए हों

motion_photo_5826017423900331968

गंधुकतालुका के लाल-बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, विधायक ने किया सम्मान

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों को मिली प्रेरणा

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

अहीमनपुर में दबंगों का घर पर हमला, मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप

ब्यूरो 15-03-2026
IMG-20260315-WA0012

नकल विहीन परीक्षा के लिए प्रशासन सतर्क, डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

ब्यूरो 15-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.