Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सुपरफास्ट ट्रेन की चपेट में आने से पेट्रोल मैन की मौत

संवाददाता 29-12-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

गहमर(गाजीपुर)। पंडित-दीनदयाल उपाध्याय-बक्सर रेल खंड के स्थानीय स्टेशन के पास डाउन लाइन में मंगलवार की रात में विक्रमशिला एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक रेलकर्मी की मौत हो गई।

जानकारी अनुसार बिहार राज्य के भोजपुर जिले के गांव तेघरा थाना बिहियां के रहने वाले निशांत यादव (40) पुत्र गरीबा यादव गहमर मे पेट्रोल मैन के पद पर कार्यरत था। वह मंगलवार की रात लगभग 12:40 बजें किमी संख्या 681/12-10 के पास अपने सहयोगी सुरेश प्रसाद के साथ ट्रैक का निरीक्षण कर रहा था। इस बीच मेन लाइन से गुजर रही ट्रेन नम्बर 12368 आनंद बिहार-भागलपुर विक्रमशिला सुपर फास्ट एक्सप्रेस की चपेट मे आ गया। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। सहयोगी रेलकर्मी ने स्टेशन मास्टर को घटना की सूचना दी। स्टेशन मास्टर की सूचना पर जीआरपी व आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंच घायल रेलकर्मी को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सको ने रेल कर्मी को मृत घोषित कर दिया। रेलकर्मी की मौत की सूचना मिलते ही पत्नी आशा देवी, बेटी पुशु कुमारी (18), अंशु कुमारी(13) पुत्र मिथुन यादव (16), लवकुश कुमार(10) सहित परिवार के सदस्यों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। जीआरपी प्रभारी प्रवेश कुमार सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: चार सालों में दो लाख गर्भवती का हुआ सुरक्षित प्रसव
Next: नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.