Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मानदेय बढ़ने व स्मार्टफोन मिलने से खुशी से झूम उठीं आशा कार्यकर्ता

ब्यूरो 31-12-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20211231-WA0016

ग़ाज़ीपुर। स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर व गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को राजधानी लखनऊ से प्रदेश की आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाने की घोषणा करने के साथ ही उन्हें स्मार्ट फोन प्रदान किए जाने की शुरुआत की।

इसी क्रम में शुक्रवार को ही जनपद में मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभाकक्ष में सहकारिता राज्यमंत्री डॉ संगीता बलवंत के हाथों 14 आशा कार्यकर्ता को स्मार्टफोन देकर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गयी। मोबाइल फोन मिलने और मानदेय बढ़ाए जाने की खुशी आशा कार्यकर्ताओं के चेहरे पर साफ देखी जा सकती थी।

इस अवसर पर डॉ संगीता ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सबका साथ-सबका विकास पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। ऐसे में आशा कार्यकर्ता जो ग्रामीण इलाकों के स्वास्थ्य व्यवस्था की एक मजबूत कड़ी है और इस मजबूत कड़ी को और मजबूत करने के लिए और उनके कार्यों मे पारदर्शिता लाने के लिए स्मार्टफोन का वितरण किया गया है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरगोविंद सिंह ने बताया कि जनपद में 3438 आशा कार्यकर्ता कार्यरत हैं, जिसके सापेक्ष शासन की ओर से प्रथम चरण में 1112 मोबाइल जनपद को भेजे गए हैं। वहीं अन्य आशा कार्यकर्ताओं के लिए दूसरे राउंड में मोबाइल भेजा जाएगा। आज के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा आशा कार्यकर्ता को मिलने वाले 750 रुपये मानदेय को बढ़ाकर 1500 रुपये किए जाने की घोषणा को सुनते ही आशा कार्यकर्ता में खुशी की लहर दौड़ गई । इस दौरान सभाकक्ष में उपस्थित सभी लोगो ने उनके बढ़े हुए मानदेय के लिए बधाई दी।
सीएमओ ने बताया कि डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने के क्रम में आशा कार्यकर्ता द्वारा किए जाने वाले काम जैसे- टीकाकरण, प्रसव, वीएचएनडी सहित तमाम कार्यक्रमों का लेखा-जोखा अपने मोबाइल से करेगी, जिससे तय समय में पूरा डाटा जिला मुख्यालय और प्रदेश मुख्यालय को मिलेगा। उन्होंने बताया कि आज सांकेतिक तौर पर मोबाइल फोन वितरण कार्यक्रम किया गया है। सभी ब्लाकों पर शेष मोबाइल को भेज दिया गया है, जिन्हें अगले एक से दो दिन में सभी आशाओं में वितरित कर दिया जाएगा।

आशा कार्यकर्ताओं ने सराहा –
सदर ब्लाक के प्रसादपुर गांव की आशा कार्यकर्ता गीता शर्मा ने बताया कि पहले उन्हें योजनाओं का रिकॉर्ड रखने में काफी दिक्कतें आती थी, लेकिन अब स्मार्टफोन मिल जाने से उनकी समस्या खत्म हो जाएगी। वहीं पंडितपुरा की रजनी कला ने बताया कि कई बार रिकॉर्ड दिये जाने के बाद भी दोबारा मांगा जाता था जिसके वजह से उन्हें अधिक श्रम करना पड़ता था। अब इस स्मार्टफोन से एक बार डाटा अपलोड हो जाने पर विभाग के द्वारा दोबारा रिकॉर्ड नहीं मांगा जाएगा।
इस मौके पर एसीएमओ डॉ उमेश कुमार, डॉ डीपी सिन्हा, डॉ मनोज सिंह ,डीपीएम प्रभुनाथ, डीसीपीएम अनिल वर्मा, वरिष्ठ लिपिक अमित राय ,राघवेंद्र सिंह के साथ ही आशा कार्यकर्ता और मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के कर्मचारी शामिल रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: प्रदेश में तृतीय स्थान प्राप्त कर पैतृक गॉव आने पर खिलाड़ी का हुआ भव्य स्वागत
Next: डायल आउट ऑडियो कांफ्रेंस कार्यक्रम का हुआ आयोजन

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.