Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

भाजपा की सरकार में सभी वर्ग के लोग हतास व उदास है-मेराज खाँ

ब्यूरो 05-01-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220105-WA0013

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय सपा कार्यालय पर बुधवार को सुभासपा, प्रसपा व सपा की संयुक्त बैठक विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

इस दौरान अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के विधानसभा अध्यक्ष मेराज खाँ ने कहा कि कार्यकर्ता 2022 विधानसभा चुनाव में सपा को पूर्ण बहुमत दिलाने के लिए अभी से कमर कसके तैयार बैठे है। बस उन्हें वोट डालने वाली तारीख का इंतजार है। क्योकि भाजपा शासन काल मे सभी वर्ग के लोग हतास व उदास बैठे है। कोई ऐसा वर्ग जाती नही बची है जो पीड़ित न हो। लोग इस सरकार से तंग आकर अखिलेश यादव की सरकार बनाना चाहते है। वही उन्होंने कहा कि सरकारी क्रय केंद्रों से निराश किसान अब अपना धान बिचौलियों को बेचने पर मजबूर हो गये है। टोकन के नाम पर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। इसलिए ऐसी सरकार को सत्ता में नही रहना चाहिए। वही सुभासपा विधानसभा अध्यक्ष अक्षय लाल राजभर ने कहा कि गठबंधन से पार्टी को मजबूती मिली है और यह गठबंधन 2022 के चुनाव में एक नया इतिहास लिखने के लिए तैयार बैठा है। क्योकि इस सरकार ने आम जनमानस के लिए कुछ भी नही किया है। सिर्फ खोखले वादे किए है और पूर्व की सपा सरकार द्वारा किये गए कार्यो को अपना बताकर फीता काट रहे है। जिसे जनता समझ चुकी है और इस जुल्मी सरकार को बदलने के लिए पूरी तरह से तैयार हो गयी है। इसलिए भाजपा अनर्गल बयानबाजी व सपा के लोगो के यहां छापेमारी करवा रही है। जिससे हम लोग घबराने व बिचलित होने वाले नही है। इस मौके पर प्रसपा विधानसभा अध्यक्ष रमाशंकर यादव, श्रीराम यादव, अशोक सिंह, रजनीकांत यादव, जवाहिर राजभर, प्रभुराम, महेश विन्द, साद सिद्दीकि, हेमन्त राजभर, शम्भू यादव, अनिल पाण्डे, रणजीत यादव, मिथलेश यादव, मुना राजभर, सुनील यादव, भरत सिंह, रामा यादव आदि लोग मौजूद रहे। संचालन विधानसभा महासचिव उर्मिलेश पाण्डेय ने किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मिड टर्म परीक्षा में उमड़ा शिक्षार्थियों का सैलाब
Next: 15 वर्ष से 18 वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण कराना अति आवश्यक-डीएम

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.