Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

महिला जनसुनवाई कार्यक्रम 6 जनवरी को

ब्यूरो 05-01-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

गाजीपुर। सदस्य सचिव, उ०प्र० राज्य महिला आयोग, द्वारा अवगत कराया गया कि उ0प्र0 राज्य महिला आयोग द्वारा प्रदेश में महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीडित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने के उद्देश्य से तथा आवेदक/आवेदिकाओं की सुगमता की दृष्टि से प्रदेश के विभिन्न जनपदों के राजकीय गेस्ट हाउस में सम्बन्धित जनपद के जिलाधिकारी की ओर से नामित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अथवा उनकी ओर से नामित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, महिला थानाध्यक्ष एवं सम्बन्धित थाने के क्षेत्राधिकारी के साथ जनपद के महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा / महिला जन सुनवाई का कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

उक्त के क्रम में माह जनवरी के प्रथम बुद्धवार 05.01.2022 को महिला जनसुनवाई आयोजित की जानी है। यह बैठक लोक निर्माण विभाग गाजीपुर के निरीक्षण गृह सभाकक्ष में आयोजित की जायेगी। इस जनपद में महिला जनसुनवाई दिवस में प्रतिभाग करने के लिए श्रीमती शशि मौर्या, सदस्य, उ०प्र० राज्य महिला आयोग को नामित किया गया है। उक्त कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त दिवस पर मिशन-शक्ति फेज -3 के अन्तर्गत महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं विषयक जागरूकता शिविर का आयोजन कराये जाने की अपेक्षा की गयी है। जिला प्रोबेशन अधिकारी के पत्र 03.01.2022 द्वारा अवगत कराया गया है कि श्रीमती शशि मौर्या, मा० सदस्य, उ0प्र0 राज्य महिला आयोग से दूरभाष पर हुई वार्ता के अनुसार उक्त महिला जनसुनवाई 06.01.2022 को आयोजित होगी। अतः अनुरोध है कि सदस्य उ०प्र० राज्य महिला आयोग श्रीमती शशि मौर्या के जनपद में आगमन से प्रस्थान तक यातायात सुरक्षा, स्कोर्ट एवं अन्य समस्त आवश्यक प्रबन्ध शासन से प्राप्त अद्यतन निर्देशों के अनुरूप अपने स्तर से सुनिश्चित सदस्य के स्वागत एवं विदाई हेतु एक राजपत्रित पुलिस अधिकारी को नामित करने का कष्ट करें तथा पत्र में उल्लिखित बिन्दुओं के सम्बन्ध में सम्पूर्ण कार्यवाही / विवरण के साथ बैठक में सम्मिलित होने हेतु अपने अधीनस्थ नामित नोडल अधिकारी, महिला थानाध्यक्ष एवं सम्बन्धित थाने के क्षेत्राधिकारी को निर्देशित करने का कष्ट करें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 15 वर्ष से 18 वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण कराना अति आवश्यक-डीएम
Next: टीकाकरण की गति बढ़ाने का एसडीएम ने दिया निर्देश

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.