Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

लिखित आश्वासन के बाद समाप्त हुआ आमरण अनशन

संवाददाता 06-01-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220106-WA0020

नगसर(गाजीपुर)। क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के बगल में पिछले दिनो से अनशन के उपरांत तीसरे दिन आमरण अनशन उपवास के छठवें दिन सेवराई तहसीलदार मजिस्ट्रेट राम जी द्वारा अनशन कारी वृद्ध के मूल समस्याओं के समाधान के लिए 1 सप्ताह के अंदर प्रार्थना पत्र पर कानूनी प्रक्रिया पूरी करने का लिखित आश्वासन देने पर 87 वर्षीय वयोवृद्ध उदय नारायण पांडेय ने जूस पीकर आमरण अनशन समाप्त किया।
गाजीपुर जिला अंतर्गत सेवराई तहसील क्षेत्र के नगसर मीर राय निवासी वयोवृद्ध उदय नारायण पांडेय नव वर्ष 2022 के 1 जनवरी से 3 जनवरी तक अनशन किए उसके बाद आमरण अनशन प्रारंभ किए। पांचवी बार अनशन के दौरान तहसीलदार मजिस्ट्रेट राम जी सहकर्मियों के साथ मय फोर्स स्वास्थ्य विभाग के एंबुलेंस के साथ नगसर हाल्ट रेलवे स्टेशन के निकट अनशन स्थल पर पहुंचे।
तहसीलदार मजिस्ट्रेट ने काफी अनुनय विनय किया। 1 सप्ताह के अनशन के समाप्ति के पश्चात सारी समस्याओं के समाधान का लिखित आश्वासन देने पर आमरण अनशन समाप्त हुआ।
उक्त अवसर पर क्षेत्रीय कानूनगो, लेखपाल व थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार चौधरी के साथ क्षेत्रीय लोगो मे अक्षय पांडेय,
कवि इंद्रजीत तिवारी निर्भीक, मकसूदन पांडेय, कन्हैया पांडेय,
रमेश पांडेय, त्रिवेणी शरण राय, पप्पू ओझा, साहब मियां, शिवांश तिवारी हर्ष, विनय दुबे, रमाकांत तिवारी, रामप्रवेश राय, चंद्रशेखर तिवारी सहित अनेकों लोग उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: हिंदू कॉलेज में 92 छात्र छात्राओं को लगी कोविशील्ड की पहली डोज
Next: रेल प्रशासन के उपेक्षापूर्ण रवैये से गहमर एवं क्षेत्रवासियों में रोष

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.