Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पत्नी अपने पति के धर्मानुकूल शिक्षा की अवहेलना न करें-भागवताचार्य पंडित चंद्रेश महाराज

संवाददाता 06-01-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

जमानिया(गाजीपुर)। दिव्य राधा-माधव ट्रस्ट सब्बलपुर के प्रांगण में नित्य आयोजित सत्संग में रामकथा सुनाते हुए भागवताचार्य पंडित चंद्रेश महाराज ने कहा कि जब सती का परित्याग मन से और कर्म से शंकरजी ने कर दिया तब सती भगवान से नित्य यही प्रार्थना करती हैं कि हे प्रभो इस शरीर के रहते जब भोलेनाथ से स्नेह मिलन संभव ही नहीं तो कोई रास्ता निकालिए कि यह शरीर बिना श्रम ही छूट जाए।

महाराज ने आगे बताया कि सती के पिता दक्ष ने एक यज्ञ का आयोजन किया और उसमें शिवजी एवं सती को आमंत्रित नहीं किया लेकिन भोलेनाथ के मना करने के बावजूद सती उसमें शामिल होने के लिए पिता के घर पहुंच गयीं। पिता के द्वारा आयोजित यज्ञ में अपने पति का भाग नहीं देखकर सती को बड़ा दुख हुआ और वहां उपस्थित सभी को सम्बोधित करते हुए कि यहां पर हमारे पति देवाधिदेव महादेव का अपमान किया गया है इसलिए आप सभी को इसका दुष्परिणाम भोगना पड़ेगा, और ऐसा कहते हुए सती वहीं पर योगाग्नि में अपने शरीर को जला दीं और मरते समय भगवान से प्रार्थना कीं कि हे भगवान आगे मुझे जो भी जन्म देना उस जन्म में भी मेरी प्रीति भोलेनाथ के चरणकमलों में ही संलग्न हो ऐसा वरदान दिजिए। फलस्वरूप उनका अगला जन्म हिमाचल एवं मैना की पुत्री के रूप में हुआ।
इस कथा का संदेश यह है कि पत्नी अपने पति के धर्मानुकूल शिक्षा की अवहेलना न करें। ससुराल में पति या अन्य परिजनों द्वारा अपने पिता का अपमान होता देखकर और मायके में अपने पति का अपमान चाहे अपमान करने वाला उसका पिता, मां या भाई ही क्यों न हो, होता देखकर नारी बर्दाश्त नहीं कर सकती।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: टीकाकरण में सहयोग के लिए प्रधान हुए प्रशिक्षित
Next: हिंदू कॉलेज में 92 छात्र छात्राओं को लगी कोविशील्ड की पहली डोज

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.