Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

आगनबाड़ी केंद्रों को गोद ले, सुधारेंगे उनकी सेहत

ब्यूरो 07-01-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

ग़ाज़ीपुर। अधिकारियों को आंगनवाड़ी केंद्र गोद लेने के निर्देश आने के बाद अब इन केंद्रों को और विकसित करने की तैयारी शुरू हो गई है। वर्तमान में जनपद में 4127 आंगनवाड़ी केंद्र हैं।

जिला कार्यक्रम अधिकारी दिलीप कुमार पांडे ने बताया कि गर्भधारण से लेकर जीवन के पहले दो वर्ष तक की अवधि अर्थात जीवन के प्रथम 1000 दिवस पोषण की दृष्टि से बच्चों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। बच्चों के 90% मस्तिष्क का विकास जन्म से दो वर्ष तक तेजी से होता है। आंगनबाड़ी केंद्र न सिर्फ पोषण एवं स्वास्थ्य का केंद्र है बल्कि 3 से 6 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों को अनौपचारिक शिक्षा देने का स्थल भी है। बच्चों के पोषण स्वास्थ्य एवं मानसिक स्तर की वृद्धि में आंगनबाड़ी केंद्र की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसी के दृष्टिगत आंगनबाड़ी केंद्रों को आदर्श केंद्र बनाने के उद्देश्य से शासन ने मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग को पत्र भेजा है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि यह योजना 10 जनवरी 2022 से शुरू होगी, जिसका मुख्य उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों को कुपोषण मुक्त करना, आधारभूत सुविधाओं को प्रदान कराना है। इसको लेकर विभाग के द्वारा सैम और मैम बच्चों की सूची तैयार कर जिला पोषण समिति के समक्ष प्रस्तुत करना है। सैम और मैम बच्चों वाले केंद्र को प्राथमिकता देते हुए गोद लेने की प्रक्रिया की जाएगी। गोद लिए जाने वाले केंद्र की सूची जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई जाएगी और उनके विचार विमर्श कर उनकी स्वीकृती पर गोद लिए जाने वाले आंगनबाड़ी केंद्र चयनित किए जाएंगे। इसके साथ ही बीडीओ, सीडीपीओ सहित जनपद स्तरीय अधिकारियों को गोद लिए जाने वाले  आगनबाडी केंद्र आवंटित किए जाएंगे। जनपद के जनप्रतिनिधि गण एवं जनपद स्तर अधिकारी द्वारा तीन आंगनबाड़ी केंद्रों को गोद लिया जाएगा।

गोद लिए जाने वाले केंद्रों पर आधारभूत सुविधाओं में स्वच्छ पेयजल, बाल मैत्री शौचालय ,विद्युतीकरण, पोषण वाटिका ,केंद्र की रंगाई व पुताई ,भवन की भौतिक स्थिति के साथ ही ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस, स्मार्टफोन की उपलब्धता के साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों के बैठने हेतु कुर्सी मेज व अन्य सामग्रियों की उपलब्धता कराना होगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: रेल प्रशासन के उपेक्षापूर्ण रवैये से गहमर एवं क्षेत्रवासियों में रोष
Next: निर्वाचन कार्य में लगे कर्मियों को जिलाधिकारी ने दिया निर्देश

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.