Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

छठवें दिन भी जारी रहा अनिश्चतकालीन आन्दोलन

संवाददाता 09-01-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220109-WA0031

गहमर(गाजीपुर)। पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर- पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड के गहमर रेलवे स्टेशन पर कोविड काल से ही बंद फरक्का एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस, कामाख्या भगत की कोठी एवं गरीब रथ एक्सप्रेस का ठहराव शुरू नहीं किये जाने से आक्रोशित भूतपूर्व सैनिक संगठन गहमर , रेल पुनः ठहराव समिति,व्यापार मंडल एवं क्षेत्रवासियों द्वारा विगत 4 जनवरी से चल रहे अनवरत अनिश्चतकालीन आन्दोलन छठवें दिन भी जारी रहा।

धरना को संबोधित करते हुए समिति के हृदय नारायण सिंह ने कहा कि गहमर में ट्रेनों का ठहराव खत्म होने से सैनिकों के साथ गहमर सहित अगल बगल के गांवों के लोगो को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।रेल अधिकारियों के आश्वासन के छः माह बीत जाने के बाद भी कोरोना काल के पूर्व रुकने वाली ट्रेनों का ठहराव अभी तक नहीं मिला जिसके लिए अधिकारियों ने आश्वासन दिया था।रेल प्रशासन की वादाखिलाफी से सैनिकों एवं क्षेत्रवासियों में रोष है, जिससे क्षुब्ध हो अनिश्चित कालीन अनशन पर बैठने के लिए मजबूर होना पड़ा। जब तक ट्रेनों का ठहराव नहीं होगा तब तक अनशन जारी रहेगा। बैठक स्थल से ही यह निर्णय लिया गया कि अब रेल प्रशासन से हम गांधीवादी तरीके के बजाय भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद सरीखे लोगो के तरीके को अपना कर आंदोलन को और धारदार बनाया जाएगा।इसी क्रम में लगभग 50 युवाओं की टीम जो पूरे गांव तथा क्षेत्र में मोटरसाइकिल से भ्रमण कर जन सम्पर्क कर आंदोलन स्थल पहुंचने के लिए लोगो से आह्वान करेगी, को रवाना किया।


इस अवसर पर भूतपूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष मार्कण्डेय सिंह, महामंत्री शिवानंद सिंह, सदस्य चंदन सिंह, कुणाल सिंह, प्रमोद सिंह, रेल पुन: ठहराव समिति के संयोजक हृदय नारायण सिंह, सुधीर सिंह, हेराम सिंह, पूर्व प्रधान दुर्गा चौरसिया, आदर्श सिंह सिकरवार, गिरधारी गुप्ता, कामदेव सिंह, महेंद्र प्रताप हिन्दू, किसान मोर्चा के अध्यक्ष अमित सिंह, अजीत सिंह इत्यादि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जीवन में संग का बहुत बड़ा प्रभाव होता है-संजय राय
Next: रेल यात्री कल्याण समिति की बैठक में यात्री सुविधाओं के लिए आवाज हुआ बुलंद

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.